युवक पर प्राण घातक हमला, आरोपी एवं पांच अपचारी बालक गिरफ्तार, भेजे गए जेल

युवक पर प्राण घातक हमला, आरोपी एवं पांच अपचारी बालक गिरफ्तार, भेजे गए जेल


दुर्ग 5 फरवरी। मोहन नगर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए हत्या के प्रयास के एक आरोपी सहित पांच अपचारी बालक गिरफ्तार किया गया है। 5 दिन पूर्व एक लड़के पर चाकू व डंडा एवं हाथ मुक्का से प्राणघातक हमला कर गंभीर रूप से घायल किया गया था। आरोपी एवं अपचारी बालको का पता साजी कर लिया गया हिरासत में। अपचारी बालको से घटना में प्रयुक्त चाकू एवं अन्य सामाग्री को किया गया जप्त। गिरफ्‌तार अपचारी बालको एवं आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन राठौर ने बताया कि 1 फरवरी को करीबन रात्रि 8:15 बजे सूचना मिला कि एक लड़के को सूयों होटल के पास किसी ने धारदार हथियार से हमला कर दिया है जिससे उसे बहुत ज्यादा चोट लगी है जिसे जिला अस्पताल दुर्ग में ईलाज के लिए लेकर गये है तब जिला अस्पताल में घायल ने बताया कि आरोपी एवं अपचारी बालको द्वारा चाकू, ठंडा एवं हाथ मुक्का से लगातार वार किए जिससे सिर चेहरे हाथ पीठ में गंभीर चोंटे आया है दोस्त नहीं बचाते तो वे लोग हत्या कर देते। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना दौरान आरोपीगण का पत्ता तलाश कर थाना लाकर घटना के संबंध में पूछताछ की गई। घटना समय को अपने साथीगण के साथ मिलकर घटना कारित करना स्वीकार किये । जिस पर अपचारी बालको से चाकू, हंडा जप्त कर कब्जा लिया जाकर एक आरोपी राहुल मानिकपुरी एवं पांच अपचारी बालको को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी एवं अपचारी बालको को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मोहन नगर शिव चंद्रा सर्वांन. झुमुक लाल ठाकुर, राजेश पाण्डेय • प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण पाने आरक्षक पुष्कार दीवान, एवं अन्य की विशेष भूमिका रही।