भिलाई नगर 30 जून । नगर निगम भिलाई के 32 कर्मचारियों एवं अधिकारियों का विदाई समारोह निगम के सभागार में 1 जुलाई की शाम 4:30 बजे आयोजित किया गया है । जिसमें अप्रैल, मई, जून माह में रिटायर्ड हुए कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। ज्ञात हो कि लोकसभा चुनाव में अधिसूचना लगने के कारण विदाई समारोह का आयोजन नहीं किया जा सका था। इसीलिए सोमवार के दिन तीनों माह के अधिकारी कर्मचारियों का विदाई समारोह आयोजित किया जा रहा है। जिन सेवानिवृत्ति कर्मचारियों को विदाई समारोह का पत्र मिल गया है उन सभी कर्मचारियों से उपस्थित की अपील की गई है।

