चौबीस घंटे नजर रख जान से मारने की धमकी भरे एसएमएस से परिवार दहशत में…. पंद्रह दिन से है परेशान, नेवई पुलिस कर रही जांच

चौबीस घंटे नजर रख जान से मारने की धमकी भरे एसएमएस से परिवार दहशत में….   पंद्रह दिन से है परेशान, नेवई पुलिस कर रही जांच


चौबीस घंटे नजर रख जान से मारने की धमकी भरे एसएमएस से परिवार दहशत में…. 

पंद्रह दिन से है परेशान, नेवई पुलिस कर रही जांच

भिलाई नगर, 5 अगस्त। धमकी, अपशब्द, 24 घंटे परिवार पर नजर रखने और जान से मारने पिछले 15 दिन से मोबाइल पर आ रहे मैसेज से शांति कुंज रिसाली निवासी पांडेय परिवार की शांति इन दिनों गुम हो गई है और परिवार के सदस्य दहशत में हैं। नेवई पुलिस ने इस मामले में एसएमएस भेजने वाले अज्ञात दो मोबाइल धारकों के खिलाफ धारा 507 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को जांच में लिया है।

नेवई थाना प्रभारी ने बताया कि रिसाली प्लाट नंबर 49, सड़क 19बी निवासी आलोक पाण्डेय (39 वर्ष) के मोबाइल पर 20 जुलाई की शाम मोबाईल से गाली गलोच भरा टैक्स्ट मैसेज आया। जिसमें उसके पिता के लिए भी अपशब्द थे। एसएमएस में लगातार जान से मारने धमकी भी दी जा रही है। प्रारंभ में किसी की शरारत मान पांडेय परिवार ने इसे इग्नोर किया लेकिन लगातार ऐसे मैसेजेस आने से आलोक और पूरा परिवार काफी डरा हुआ है। एसएमएस में पूरे परिवार पर चौबीस घण्टा निगाह रखने की भी बात लिखी जा रही है। मैसेज में न सिर्फ आलोक और उसके पिता बल्कि भाभी के बारे में उल्टे सीधे आरोप और बातें की गई हैं। फिर ऐसे ही मैसेज एक अन्य नंबर से 3 अगस्त की शाम 4 बजे से आने लगा है। आज पारिवारिक सलाह मशविरा बाद आलोक ने नेवई थाना पहुंच रिपोर्ट दर्ज करवायी है। 

जानकारी मिली है कि आलोक का विवाह रायपुर निवासी कीर्ति शर्मा के साथ हुआ था जिसमें पारिवारिक विवाद होने से दहेज प्रताड़ना का मुकदमा रायपुर न्यायालय में विचाराधीन है। इसके अतिरिक्त उनमें न्यायिक पृथकरण का केस भी चल रहा है, तब से आलोक और कीर्ति अलग अलग रहते हैं। नेवई पुलिस ने बताया कि अपराध दर्ज होने के बाद दोनों अपरिचित मोबाइल धारकों की पहचान के लिए नंबर सायबर सेल को भेजा गया है।