फर्जी डॉक्टर रिजवान की घिनौनी साजिश, अस्पताल में महिला मरीज का प्राइवेट पार्ट को छूने का प्रयास

फर्जी डॉक्टर रिजवान की घिनौनी साजिश, अस्पताल में महिला मरीज का प्राइवेट पार्ट को छूने का प्रयास


सीजी न्यूज ऑनलाइन 04 फरवरी 2026। देवभूमि के हरिद्वार जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने डॉक्टर और मरीज के बीच के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया है। मंगलौर कोतवाली पुलिस ने एक ऐसे फर्जी डॉक्टर को दबोचा है, जिसने मर्यादा की सारी हदें पार कर दीं। इस कथित डॉक्टर पर आरोप है कि उसने अस्पताल में भर्ती एक बेबस महिला के साथ इलाज के बहाने अश्लील हरकतें कीं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

इलाज के बहाने हवस का खेल

यह शर्मनाक और सनसनीखेज मामला मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लंढोरा स्थित एक निजी अस्पताल का है। अस्पताल जैसी जगह जहाँ लोग जिंदगी की उम्मीद लेकर जाते हैं, वहां एक महिला के साथ हैवानियत की कोशिश की गई। जानकारी के मुताबिक, महिला अस्पताल में अपना इलाज कराने के लिए भर्ती हुई थी, लेकिन उसे क्या पता था कि सफेद कोट पहने डॉक्टर के रूप में उसके सामने एक दरिंदा बैठा है। डॉक्टर रिजवान पर आरोप है कि उसने इलाज के नाम पर महिला के साथ गंदी हरकतें शुरू कर दीं।

बेहोशी का इंजेक्शन देकर पार की हदें

पीड़ित महिला के परिजनों ने जो आरोप लगाए हैं, वो बेहद चौंकाने वाले हैं। शिकायत के अनुसार, आरोपी डॉक्टर रिजवान ने महिला को पहले बेहोशी का इंजेक्शन लगाया ताकि वह विरोध न कर सके। जैसे ही महिला बेसुध हुई, डॉक्टर ने अपनी गलत नीयत दिखाते हुए उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने महिला के कपड़े उठाकर उसके प्राइवेट पार्ट को छूने का प्रयास किया। जब इस घिनौनी करतूत का पता चला, तो इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस की कार्रवाई और आरोपी की गिरफ्तारी

घटना के बाद पीड़िता के पिता ने बिना देर किए मंगलौर कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर दी और आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत एक्शन लिया और आरोपी फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा है और लोग अस्पताल के रजिस्ट्रेशन की जांच की भी मांग कर रहे हैं।