हॉस्पिटल सेक्टर में दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर, लापरवाही पूर्वक बाइक चला रहा था युवक, अधेड़ की मौत, ड्यूटी जाने निकला था मृतक
भिलाई नगर 2 दिसंबर । भिलाई नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हॉस्पिटल सेक्टर में आज सुबह दो बाइक में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार अधेड़ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। भिलाई नगर पुलिस के द्वारा मामला कायम कर विवेचना में लिया है।
भिलाई नगर पुलिस के मुताबिक आज सुबह 11:30 बजे के करीब हॉस्पिटल सेक्टर निवासी राजेश राय 52 वर्ष अपनी बाइक से हथखोज स्थित कंपनी में ड्यूटी पर जा रहे थे। विपरीत दिशा से तेज तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक बाइक चला रहे युवक ने जोरदार ठोकर मार दी । इस घटना में घायल राजेश राय को गंभीर अवस्था में सेक्टर 9 अस्पताल ले जाया गया जहां परीक्षण के पश्चात डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

