सीजी न्यूज ऑनलाइन डेस्क, 25 जून । रेल यात्रियो की सुविधाओ को ध्यान में रखते हुये रेल प्रशासन के द्वारा दुर्ग-हटिया-दुर्ग के मध्य चल रही स्पेशल ट्रेन के परिचालन में विस्तार किया गया है । यह गाड़ी 08185 / 08186 हटिया-दुर्ग-हटिया द्वि-साप्ताहिक स्पेशल की सुविधा 27 जून, 2024 तक चल रही है, जिसका परिचालन में विस्तार 27 दिसम्बर, 2024 तक किया गया है ।
08185 हटिया-दुर्ग द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन 02 जुलाई से 26 दिसम्बर, 2024 तक विस्तार किया गया है । इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी 08186 दुर्ग-हटिया द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन 07 जुलाई से 27 दिसम्बर, 2024 तक विस्तार किया गया है ।

