भिलाई नगर 3 सितंबर । सेल द्वारा नए पे-स्केल के तहत दिए जाने वाले का एरियर कुछ संयंत्र कर्मियों के लिए जहां खुशी एवं उत्साह देने वाला है वही सेक्टर 9 अस्पताल में कार्यरत 4 मेडिकल स्टाफ के लिए परेशानी का सबब बन गया है। साथ में ज्वाइन करने वाले कुछ कर्मियों को एरियर्स मिला है पर कुछ को नहीं मिला । इसी को लेकर सेक्टर 9 हॉस्पिटल की 45 से अधिक आक्रोशित नर्सिंग स्टाफ ने भिलाई इस्पात मजदूर संघ हॉस्पिटल प्रभारी एवं संयुक्त महामंत्री सनी ईप्पन से संपर्क किया एवं अपनी समस्याओं से अवगत कराया । इस मामले की पूरी जानकारी के लिए सनी ईप्पन ने वहां के स्टाफ के साथ जीएम पर्सनल (मेडिकल) आर रंजीनी से मुलाकात की और इस संबंध में उन्हें एक ज्ञापन भी सौंपा गया। आर रंजीनी ने बताया कि कुछ कर्मचारी पर्सनल पे में नहीं थे इसलिए उनका एरियर्स नहीं बना होगा पर अभी फाइनेंस के मॉड्यूल में इससे संबंधित काम चल रहा है और कार्य पूरा होते ही सभी को एरियर मिल जायेगा । उसके बाद भी यदि कोई त्रुटि होगी तो उसका निराकरण करवाया जायेगा। सभी ने उनकी बातों पर अपनी सहमति जताई। महाप्रबंधक से चर्चा के दौरान मैसी वर्गीस,वी पाल, रेनुका मार्टिन, बीना देवांगन, कमलेश्वरी, शोभना उपस्थित थे।

