भिलाई नगर, 27 सितंबर। सेक्टर-6 में बीती रात नर्स, उसके पति और बेटे से मारपीट करने वाले दो आरोपी नागेश और सालोमन के खिलाफ आज दोपहर भिलाई नगर पुलिस ने धारा 294, 323, 34 व 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
भिलाई नगर थाना एसआई दिनेश कुमार ने बताया कि कल रात लगभग 10 बजे सेक्टर-6 निवासी चंदूलाल चन्द्राकर अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ 41 वर्ष से पुरानी रंजिशवश सड़क 57 निवासी नागेश एवं सलोमन ने गाली गलौज की। मना करने पर दोनों ने महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए डण्डे एवं हांथ मुक्का से मारपीट की। बीचबचाव में जब उनके पति पी वेंकट राव और बेटा विजय आए तो आरोपियों ने उन्हें भी मार कर चोट पहुंचायी हैं। महिला के दोनो हाथ, पी वेंकट राव नैय्यर की छाती, दोनो पैर और विजय की पीठ मे चोट आई है। रात में घटना बाद तीनों अस्पताल गए और उपचार पश्चात आज दोपहर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

