शराब दुकान में घुस कर बेल्ट से पीटा 🟥 मामला भिलाई खुर्सीपार का, जुर्म दर्ज

<em>शराब दुकान में घुस कर बेल्ट से पीटा 🟥 मामला भिलाई खुर्सीपार का, जुर्म दर्ज</em>



भिलाई नगर, 17 फरवरी। खुर्सीपार की विदेशी शराब दुकान में सुपरवाईजर और सेल्समैन की मौजूदगी में आरोपी युवक भीतर घुसा और सफाई कर्मी को जान से मारने की धमकी देते हुए बेल्ट से उसकी पिटाई कर दी। घटना की कल रात खुर्सीपार थाना में रिपोर्ट होने पर पुलिस ने आरोपी उदय देवार के खिलाफ धारा 294, 323, 452 व 506 बी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
मिली जानकारी के अनुसार हाउसिंग बोर्ड कैलाश नगर जामुल निवासी 21 वर्षीय जिलेश्वर साहू विदेशी शराब भट्ठी खुर्सीपार में सफाई कर्मी है। वह कल दोपहर दुकान में था तभी देवार मोहल्ला खुर्सीपार का रहने वाला उदय देवार दुकान अंदर जबरन घुसा और जान से मारने की धमकी देते हुए अपने पास रखे बेल्ट से जिलेश्वर को पीटने लगा। उसके गर्दन के पास गंभीर चोट आई है। इस दौरान सुपरवाईजर कमलेश शर्मा और सेल्समेन रंजीत यादव के बीच बचाव बाद आरोपी मौके से भाग निकला।