छावनी थाना पुलिस मैदान में अतिक्रमण, संघ अध्यक्ष ने DGP को लिखा पत्र

छावनी थाना पुलिस मैदान में अतिक्रमण, संघ अध्यक्ष ने DGP को लिखा पत्र


🔴जिला प्रशासन दुर्ग मौन

भिलाईनगर, 16 नवंबर। संयुक्त पुलिस कर्मचारी एवं परिवार कल्याण संघ के अध्यक्ष उज्जवल दीवान ने बताया कि दुर्ग जिले के छावनी थाना परिसर के लाल मैदान में हुए अतिक्रमण पर डीजीपी और प्रशासन का ध्यानाकृष्ठ कराया है।

दीवान ने बताया कि अतिक्रमण के पूर्व 20 रुपये के स्टाम्प पेपर में लिख कर सूचना दी दी गई थी। इस पर सीएसपी छावनी और थाना प्रभारी छावनी ने लिखा है कि पुलिस की जमीन में भविष्य में पुलिस विभाग के लिए निर्माण कार्य किया जाना है इसलिए किसी को भी यह जमीन आबंटित नही किया जा सकता । उसके बावजूद अतिक्रमण नही रोका गया।

Oplus_16908288

एक तरफ पुलिस के जवानों के रहने के लिए आवास की व्यवस्था नही है और दूसरी तरफ पुलिस की जमीन पर अतिक्रमण करवाया जा रहा है इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्यवाही क्यों नहीं की जा रही है। पुलिस की जमीन पर अतिक्रमण करने वालों और उन्हें अतिक्रमण की अनुमति देने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु उज्जवल दीवान ने पुलिस महानिदेशक को पत्र भी लिखा है जिसे पुलिस मुख्यालय ने दुर्ग एसपी को कार्यवाही करने हेतु पत्राचार किया है, परंतु दुर्ग एसपी ने पुलिस मुख्यालय के पत्र पर अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की । पुलिस विभाग का यह रवैया बहुत ही निराशाजनक है।