*इनोवा से फेंकी खाली शराब की बोतल, बाईक सवार हुए दुर्घटना के शिकार, जुर्म दर्ज*

*इनोवा से फेंकी खाली शराब की बोतल, बाईक सवार हुए दुर्घटना के शिकार, जुर्म दर्ज*


इनोवा से फेंकी खाली शराब की बोतल, बाईक सवार हुए दुर्घटना के शिकार, जुर्म दर्ज 

भिलाई नगर, 7 फरवरी। चिखली धमधा स्थित हास्पिटल से बीमार रिश्तेदार को देख कर बाईक से सुपेला लौट रहे युवक कार से शराब की खाली बोतल फेंकने से बाईक समेत गिर गए। स्मृति नगर बायपास ब्रिज स्मृति नगर में कल शाम हुई इस दुर्घटना में बाईक सवार युवक के गुठने में चोट आई है। 

स्मृति नगर पुलिस ने बताया कि उड़िया बस्ती कोसानगर सुपेला निवासी 37 वर्षीय दशरथ जाल पेशे से प्लम्बर है तथा कल दोपहर वह अस्पताल चिखली अपने रिश्तेदार को देखकर वहाँ से शाम को अपने मित्र लखेश मेश्राम की बाईक क्रमांक सीजी 07 बीटी 9488 में बैठकर कोसानगर आ रहे था। तभी बायपास अंडर ब्रिज सर्विस रोड स्मृति नगर में सामने से आ रही सफेद इनोवा कार क्रमाक सीजी 07 बीजेड 3011 मे सवार लोगों ने चलती कार से उपेक्षापूर्वक शराब की खाली बोतल अचानक खिड़की से फेंक दी जिससे बाईक अनियंत्रित हो गिर गई और दशरथ के दाहिना पैर के गुठना और एडी़ में चोट आई है। इनोवा सवार युवकों ने उतावलेपन से मौज मस्ती करते हुए उपेक्षापूर्वक कृत्य किया। स्मृति नगर पुलिस ने दशरथ की रिपोर्ट पर इनोवा के अज्ञात सवार के खिलाफ धारा 336 व 337 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।