रायगढ़, 29 सितंबर। निजी क्षेत्र की रिक्तियों में प्लेसमेंट को बढ़ावा देने के लिए आज प्रात: 10 बजे से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र मरीन ड्राइव एसईसीएल रोड रायगढ़ में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। यहां इच्छुक आवेदक समस्त मूल प्रमाण-पत्रों के साथ उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैम्प में भाग ले रहे हैं। एयरटेल पेमेंट बैंक रायगढ़ में ग्रामीण बैंक मित्र/एक्वीजिशन बिजनेस डेवलपमेंट एक्जीक्युटिव के 10 पद रिक्त हैं। इसी तरह मेसर्स महावीर एनर्जी एंड कोल बेनिकेशन लिमिटेड रायगढ़ में टेक्नीशियन इंस्ट्रुमेंटेशन एवं इलेक्ट्रीशियन के 1-1 पद तथा महिन्द्रा ऑटोमोटिव रायगढ़ में टेक्नीशियन में 5 पद, इलेक्ट्रीशियन में 2 पद, कम्प्यूटर टेेक्नीशियन में 1 पद तथा हेल्पर में 5 पद रिक्त हैं।
गौरतलब हो कि 30 सितंबर को साढे़ 10 बजे से तीन प्रमुख निजी कम्पनियों के लिए लगभग 260 पदों के लिए डायरेक्ट भर्ती होनी है।

