दुर्ग में 24 को रोजगार मेला 🟧 एक हजार से अधिक तकनीकी पद पर मिलेगी नौकरी

<em>दुर्ग में 24 को रोजगार मेला 🟧 एक हजार से अधिक तकनीकी पद पर मिलेगी नौकरी</em>



भिलाई नगर, 17 फरवरी। दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में जिले के तकनीकी शैक्षणिक संस्थानों (आईटीआई, पॉलीटेक्निक) के विद्यार्थियों के लिए जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन आगामी 24 फरवरी को संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूटस में किया जा रहा जिसमें 15 कंपनियों की लगभग 1000 से अधिक पदों पर नियुक्ति होगी। इस रोजगार मेले में अधिक से अधिक विद्यार्थियों के सेलेक्शन के लिए प्री काउंसलिंग और साक्षात्कार की तैयारी हेतु जिला प्रशासन की पहल पर आईटीआई क्लस्टर वार प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस हेतु 4 क्लस्टर क्रमशः आईटीआई भिलाई, आईटीआई दुर्ग, आईटीआई पाटन और धमधा बनाए गए हैं जिनमें नजदीकी आईटीआई के विद्यार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाना है। विगत 16 फ़रवरी को आईटीआई में इस सत्र का आयोजन किया गया जिसमें 235 विद्यार्थी उपस्थित रहे। आगामी 20 एव 21 तारीख को क्रमशः आईटीआई दुर्ग और आईटीआई धमधा एवं पाटन में इसका आयोजन किया जाएगा ।