स्व.‘बीरा’ सेठ की 7वीं पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि, सेवा व संस्कारों को किया याद

स्व.‘बीरा’ सेठ की 7वीं पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि, सेवा व संस्कारों को किया याद


🛑HTC संस्थापक की स्मृति में गुरुद्वारा नानकसर में अरदास, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने साझा कीं यादें

भिलाईनगर, 04 अक्टूबर 2026। HTC कंपनी के संस्थापक स्व. दलवीर सिंह ‘बीरा’ की 7वीं पुण्यतिथि पर परिवार, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके सामाजिक सरोकार, सेवा भावना और मानवीय मूल्यों को याद करते हुए उनके योगदान को नमन किया।

पुण्यतिथि के अवसर पर HTC कंपनी के युवा डायरेक्टर एवं समाजसेवी इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ ने परिवार के सदस्यों के साथ नेहरू नगर स्थित गुरुद्वारा नानकसर में माथा टेका। ज्ञानी परवीन सिंह ने अरदास कर स्व. दलवीर सिंह की स्मृति में श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इंद्रजीत सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने पिता को याद करते हुए कहा कि उनके द्वारा दिए गए स्नेह, संस्कार, मार्गदर्शन और जीवन मूल्यों की छाप आज भी परिवार के जीवन में स्पष्ट दिखाई देती है। उनके सेवा, मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़े कार्य हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे।

पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में युवा विधायक देवेंद्र यादव, सन्नी भैया, भाजपा नेत्री तुलसी साहू, आशीष पांडेय, छत्तीसगढ़ सिख पंचायत के चेयरमैन जसवीर सिंह चहल, अमरजीत छाबड़ा, पंकज सेठी, राजकिशोर मिश्रा, प्रिंस, वेणु, टी. श्रीनिवास रेड्डी, दुर्गेश रामटेके, अमरजीत सिंह, जसवंत सिंह, बबलू चौबे, जोगा राव, मलकीत सिंह (लल्लू), अमन सागर और वरिष्ठ अधिवक्ता राजकुमार तिवारी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

समाजसेवी बबलू चौबे ने स्व. बीरा सिंह को छत्तीसगढ़ का “हीरा” बताते हुए उनके साथ जुड़ी पुरानी यादें साझा कीं। उन्होंने कहा कि स्व. बीरा सिंह जरूरतमंदों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। उन्होंने परिवार से जुड़े एक प्रसंग को याद करते हुए बताया कि जरूरत के समय बीरा सिंह ने आगे बढ़कर परिवार की मदद में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्व. दलवीर सिंह के सामाजिक सरोकारों, सेवा भावना और मानवीय मूल्यों को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके बताए आदर्शों और सेवा के मार्ग को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।