भिलाई में लिफ्ट लगाने के नाम पर 7 लाख रुपए का गबन

भिलाई में लिफ्ट लगाने के नाम पर 7 लाख रुपए का गबन


🛑 स्कोन इलिवेटर के डायरेक्टर के खिलाफ सुपेला थाने में अपराध दर्ज

भिलाई नगर 12 जनवरी । सुपेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेहरू नगर स्थित भवन में लिफ्ट लगाने के नाम पर 7 लाख 27 हजार रुपए का गवन करने का मामला सामने आया है । प्रभावित पक्ष की रिपोर्ट पर से सुपेला पुलिस के द्वारा स्कोन इलिवेटर के डायरेक्टर विजय सिंह के खिलाफ गबन का अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया है।
सुपेला पुलिस ने बताया कि प्रार्थी संजय अग्रवाल 58 वर्ष नेहरु नगर पश्चिम भिलाई मे निवास करता है। नेहरू नगर स्थित भवन 2/3, 2/5 में लिफट लगाने हेतु स्कोन इलिवेटर के डायरेक्टर विजय सिंह से अनुबंध कमाक-1-07/8/2023 कमांक-2 10/09/2023 कमांक 3- 08/02/2024 अनुबंध कमांक (1) में 7 लाख में संजय अग्रवाल द्वारा विजय को 525100/ दिया गया है। अनुबंध कमाक (2) 9.90.000/- का था जिसका पूर्ण पैसा संजय अग्रवाल द्वारा दिया जा चुका है। उसका भी कार्य अपूर्ण है। और इसी तरह विजय द्वारा कार्य पूर्ण ना करते हुए दिनांक 08/02/2024 को अनुबंध कमांक (3) का 7.27,000/- रुपये लेकर कोई भी कार्य नहीं किया है और पूरी रकम हड़प लिया है। गबन कर लिया है। विजय सिंह द्वारा अनुबंध के हिसाब से 02 लिफटों का अपूर्ण काम किया है। तीसरी लिफट की अग्रिम राशि 7,27,000 रूपये लेकर कोई भी कार्य नहीं किया गया है। सुपेला पुलिस द्वारा पूछताछ के पश्चात विजय सिंह के खिलाफ धारा 406 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है।