भिलाई नगर 22 सितंबर । बीएसपी एंप्लाइज कोऑपरेटिव सोसाईटी पेट्रोल पंप के नाम पर विद्युत कनेक्शन सेक्टर वन बिजली ऑफिस द्वारा विद्युत कनेक्शन काटे जाने पर आक्रोशित आरोपी के द्वारा सेक्टर वन स्थित विद्युत कार्यालय पहुंचकर महिला अधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए देख लेने की धमकी दी गई रिपोर्ट पर से आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने के कारण भट्टी पुलिस के द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
भट्टी पुलिस ने बताया कि प्रार्थी छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिसटीब्यूशन कंपनी लिमिटेड कार्यालय सेक्टर-1 भिलाई में जीपी शिवारे सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत है। अंतर्गत उपभोक्ता जवाहर यादव , बी.पी. क्रंमाक 100036943 जो कि पवर हाउस में बीएसपी ईम्पलाई कपरेटीव सोसाईटी पेट्रोल पंप के नाम पर विद्युत कनेक्शन लगा हुआ है। जिनका विद्युत बिल बकाया राशि 59665/- है उक्त उपभोक्ता को बकाया विधुत बिल भुगतान हेतु बार बार सूचित करने के बावजूद भी 24/01/2022 के पश्चात भी विद्युत बिल बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया है, उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार 50,000/- रूपये के उपर बकाया राशि की वसूली बाबत विद्युत विच्छेदन किया जाए, जिसके तहत उक्त उपभोक्ता का विधुत कनेक्शन का विच्छेदन 20 सितंबर को किया गया, इस संबध में ब्रजेश शर्मा नामक व्यक्ति द्वारा सेक्टर 01 स्थित कार्यालय में असामाजिक तत्वों के साथ घुसकर कार्यालय में उपस्थित महिला कनिष्ठ अभियंता सुश्री रूची बंछोर एवं लिशा मरकाम के साथ अभद्रतापूर्वक व्यवहार करते हुए शासकीय कार्य मे बाधा डालते हुए दोनो महिला कनिष्ठ अभियंता को देख लेने की तथा कार्यालय के बाहर व्यक्ति रूप से हानि पहुंचाने की धमकी देते हुए कार्यालय में भय का माहौल उत्पन्न किया गया । जिसके कारण कार्यालय में समस्त कर्मचारी एवं अधिकारी में भय व्याप्त है। आज शाम को की गई रिपोर्ट पर से पुलिस के द्वारा आरोपी बृजेश शर्मा के खिलाफ भादवि की धारा 186, 506 के तहत अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया है।
बिजली बिल की बकाया राशि 60 हजार का नहीं किया भुगतान, कटा कनेक्शन, बिजली ऑफिस सेक्टर 1 पहुंच महिला अधिकारियों से किया अभद्र व्यवहार,जुर्म दर्ज

