केरल समाजम दुर्ग भिलाई की वर्ष 2021- 23 के कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न, व्ही के मोहम्मद अध्यक्ष, शशि महासचिव निर्विरोध निर्वाचित

भिलाई नगर 29 सितंबर । केरल समाजम दुर्ग भिलाई के 35 वे वार्षिक आम सभा का आयोजन 26 सितंबर को समाजम के कार्यालय सेक्टर 5 में समाज के सभी सदस्यों की उपस्थिति में संपन्न हुआ । इस आमसभा में वर्ष 2021 – 2023 तक 2 वर्षीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को निर्विरोध चुना गया । जिसमें व्ही के मोहम्मद अध्यक्ष, श्रीमती शेरिन डेविड उपाध्यक्ष, डॉ अनीता शंकर उपाध्यक्ष (आर्ट एंड कल्चर), श्री शशि कोटारेकरा महासचिव, टी मधु नायर सचिव समाजम, श्रीमती शानू मोहन सचिव (आर्ट एंड कल्चर), वीनू जॉन कोषाध्यक्ष , अब्दुल सत्तार उप कोषाध्यक्ष , विनय पितांबरन एवं के एफ जोसेफ ऑडिटर के रूप में निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं । समाज के पूर्व अध्यक्ष साजन नेच्चीकाट सचिव के सुधीर एवं पूर्व कार्यकारिणी के सभी सदस्य ने नवनियुक्त समिति के सदस्यों को शुभकामनाएं दी है।

