सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 27 मार्च। लोकसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। इस दौरान राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद पुलिस ने एक कार से चांदी की सिल्ली बरामद की है। जिसे जब्त कर लिया गया है। वहीं इससे पहले 6 लाख कैश भी बरामद हुआ था।
आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर और क्राइम की रोकथाम हेतु अपराधियों पर नकेल कसने सभी थाना क्षेत्रों में वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की लगातार चेकिंग की जा रही है।
इसी दौरान मंदिर हसौद स्थित टोल नाका के पास पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम वाहनों की चेकिग में एक कार को रोका और चेक करने पर कार में करीब 8 किलो की चांदी की सिल्ली मिलीहै जिसकी कीमत 2 लाख से अधिक बताई जा रही है। कार सवार के पास चांदी से जुड़े किसी प्रकार का कोई दस्तावेज मौजूद नहीं था। मंदिर हसौद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करने के लिए निर्वाचन आयोग की गठित कमेटी में भेज रही है। मंदिर हसौद में ही पुलिस ने बीते दिनों चेकिंग के दौरान एक कार से 6 लाख 78 हजार कैश भी बरामद किया था। इस संबंध में व्यक्ति ने पुलिस को इन पैसों को लेकर कोई वैध दस्तावेज का हिसाब किताब नहीं दिखाया था। इसके बाद पुलिस ने कैश जब्त कर लिया था।

