चुनाव ब्रेकिंग : जामुल नगर पालिका परिषद से वार्ड क्रमांक 7 एवं वार्ड क्रमांक 11 से कांग्रेस ने बदले उम्मीदवार नए, संशोधन के साथ प्रत्याशियों के नाम घोषित

भिलाई नगर 2 सितंबर । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आज जामुल नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 7 एवं वार्ड क्रमांक 11 के प्रत्याशी बदल दिए गए हैं। इसके तहत अब वार्ड क्रमांक सात से श्रीमती ललिता पटेल एवं वार्ड क्रमांक 11 से एमआर सिद्धकी प्रत्याशी होंगे।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा जिले में हो रहे तीन निगम एवं एक पालिका में सर्वप्रथम जामुल नगर पालिका परिषद के सभी 20 वार्ड उम्मीदवारों की घोषणा की गई थी। परंतु आज कल जारी की गई सूची में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा संशोधन किया गया है। किस संशोधन के तहत वार्ड क्रमांक 7 एवं वार्ड क्रमांक 11 के प्रत्याशियों को बदल दिया गया है। कल जारी की गई सूची में वार्ड क्रमांक 7 लीला चौरा से अनारक्षित महिला प्रत्याशी अश्वनी साहू को बनाया गया था । परंतु आज संशोधन के पश्चात अश्वनी साहू के स्थान पर श्रीमती ललिता पटेल को उम्मीदवार घोषित किया गया है। इसी प्रकार से वार्ड क्रमांक एसीसी कॉलोनी अनारक्षित वार्ड से शैलेश प्रसाद के स्थान पर आज संशोधन करते हुए एमआर सिद्धकी को प्रत्याशी घोषित कर दिया गया है। संशोधित प्रत्याशियों की घोषणा आज प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष के द्वारा की गई है।