उरला के कोल्ड स्टोरेज में वृद्धा ने लोहे के पाइप से किया हमला, युवक की हत्या

उरला के कोल्ड स्टोरेज में वृद्धा ने लोहे के पाइप से किया हमला, युवक की हत्या


सीजी न्यूज ऑनलाइन, 07 अप्रैल 2026 । राजधानी में रविवार सोमवार की रात कोल्ड स्टोरेज में युवक की हत्या कर दी गई। आरोपी 60 वर्षीय वृद्ध है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

उरला पुलिस के अनुसार यह घटना 5 अप्रैल की रात 11 बजे से 6 अप्रैल की सुबह 7 बजे के बीच किसी समय की है। उरला के कुम्हारी स्थित गर्ग एग्रो इंडस्ट्रीज एंड कोल्ड स्टोरेज के मशीन रूम में रमाकांत तिवारी 60 वर्ष ने संतोष सोनवानी 40 की लोहे के पाइप से सिर पर हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने कल रात धारा 103-1 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हमलावर के पकड़ लिए जाने की सूचना है। पुलिस शाम तक मामले का खुलासा करेगी।