बँटवारा की मांग करते हुए बुजुर्ग पिता से मारपीट, मामला माडल टाउन का
भिलाई नगर, 22 जनवरी। माडल टाउन में बड़े बेटे ने सम्पत्ति में बँटवारा मांगते हुए बुजुर्ग पिता से मारपीट की है। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पुत्र के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत जुर्म दर्ज किया है।
सुपेला पुलिस ने बताया कि 76 वर्षीय जयराम महतो माडल टाउन सड़क 8 निवासी उम्र अधिक होने की वजह घर पर ही रहते हैं। बीती रात्रि उनकी पत्नी छुन्नु देवी व पुत्र आनंद वर्मा सब्जी लेने मार्केट गए थे तभी उनका बडा लड़का 51 वर्षीय अजय बिहारी आया और शौचालय की संपत्ति में बंटवारा करने की मांग करते हुए गाली गुप्तार करने लगा। विरोध करने पर हाथ मुक्का से पिता से मारपीट करने लगा। जुर्म के होंठ, बायां हाथ तथा सीने में अंदरूनी चोट आई है। जुर्म की रिपोर्ट पर अजय बिहारी के विरूद्ध अपराध दर्ज किया गया है।

