राजधानी रायपुर के तालाब में डूबने से आठ एवं 10 साल के मासूम स्कूली बच्चों की मौत, गहरे पानी में उतरे थे नहाने के लिए स्कूली यूनिफॉर्म से हुई पहचान

राजधानी रायपुर के तालाब में डूबने से आठ एवं 10 साल के मासूम स्कूली बच्चों की मौत, गहरे पानी में उतरे थे नहाने के लिए स्कूली यूनिफॉर्म से हुई पहचान


सीजी न्यूज ऑनलाइन 17 सितंबर । रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है। इमालीडीही स्थित अपना गार्डन के पास एक तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई।
दोनों बच्चे नहाने के लिए तालाब में गए थे, लेकिन दुर्भाग्यवश वे बाहर नहीं निकल पाए।
मृतक बच्चों में विजयदीप 8 और तेजस रावत 10 साल बताए गए हैं। तालाब के बाहर से उनकी यूनिफॉर्म और जूते मिले, जिससे उनकी पहचान की गई।
स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है, और बच्चों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

इस हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके में शोक की लहर पैदा कर दी है।