दुर्ग से दीपेश टांक को लेकर गई ईडी, कोर्ट से मिली 4 दिन की रिमांड, 27 को ईडी पुनः‌ कोर्ट में करेगी पेश

<em>दुर्ग से </em>दीपेश<em> टांक को लेकर गई ईडी, कोर्ट से मिली 4 दिन की रिमांड, 27 को ईडी पुनः‌ कोर्ट में करेगी पेश</em>



🛑 मामला मनी लांड्रिंग का
भिलाई नगर, 23 जनवरी। मनी लांड्रिंग और कोयले पर लेवी वसूली के मामले में ईडी ने आज दीपेश टांक को गिरफ्तार कर 4 दिनों की रिमांड पर लिया है। अब तक इस मामले में पांच लोग जेल भेजे जा चुके हैं और सभी की जमानत अर्जी खारिज हो चुकी हैं।
गौरतलब हो कि ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए शख्स का नाम दीपेश टांक है। दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद स्पेशल जज अजय प्रताप सिंह ने 4 दिन की रिमांड पर ईडी को सौंपा है। दीपेश को अब आगामी 27 जनवरी को सुबह 11 बजे तक कोर्ट में पेश करना होगा। रिमांड के दौरान हर दूसरे दिन अधिवक्ता को मिलने की अनुमति दी गई है। दीपेश का जमीन का कारोबार बताया गया है। केस से जुड़े वकीलों के मुताबिक दीपेश से शांति देवी चौरसिया ने जमीन खरीदी थी। इसके लिए हुए लेन देन में दीपेश के एकाउंट में कुछ अधिक राशि डिपाजिटेड मिली है। इसे लेकर ही ईडी ने उससे पूछताछ की थी और आज गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। बचाव पक्ष के वकीलों का कहना है कि दीपेश पर ईडी यह दबाव बनाए हुए है कि वह यह खरीदी और कैश ट्रांजेक्शन सौम्या चौरसिया से और कैश ट्रांजेक्शन सौम्या चौरसिया से करने का बयान दे, इसे लेकर उसके साथ मारपीट भी की गई है। दीपेश की तरफ आदित्य वर्मा अधिवक्ता हैं। उधर दीपेश टांक की पत्नी वर्षा टांक ने ईडी के अधिकारियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हमने हर बार उनकी पूछताछ में सहयोग किया है। ईडी वाले सुबह लेकर जाते थे, रात 3 बजे छोड़ते थे। पूछताछ में उनके द्वारा गलत व्यवहार किया जाता था। कई बार मुर्गा बनाया जाता था। घंटों तक उन्हें खड़े रखा जाता था। इसके आलावा उनके साथ मारपीट भी की जाती थी। इसकी हमने कई बार शिकायत भी की है। वर्षा टांक का कहना है कि जैन मंदिर के पास उनका फॉर्म हाउस है। हम लोग किसान हैं, हमने मजबूरी में जमीन बेची है, जमीन बेचना कौन सा गुनाह है। जमीन खरीदने वाला पैसा कहां से ला रहा है, उससे हमको क्या लेना देना? जमीन हमारी खुद की है, हमने सभी ट्रांजेक्शन को दिखाया है।