ईडी के छापे से छत्तीसगढ़ में चल रहे भ्रष्टाचार का खुलासा, युवा मोर्चा ने जलाया सरकार का पुतला, देखिए पुलिस और भाजयुमो कार्यकर्ताओं के मध्य छीना झपटी का वीडियो

ईडी के छापे से छत्तीसगढ़ में चल रहे भ्रष्टाचार का खुलासा, युवा मोर्चा ने जलाया सरकार का पुतला, देखिए पुलिस और भाजयुमो कार्यकर्ताओं के मध्य छीना झपटी का वीडियो


दुर्ग 19 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ में लगातार ई डी के छापे पढ़ रहे हैं जिसमें बड़े-बड़े प्रशासनिक अधिकारियों के घर के छापे में आय से अधिक संपत्ति का खुलासा हो रहा है जो इस बात का गवाह है। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है कहीं ना कहीं यह भ्रष्टाचार प्रदेश सरकार में बैठे लोगों के लिए किया जा रहा है। युवा मोर्चा अध्यक्ष नितेश साहू ने आरोप लगाया कि अधिकारी राज्य सरकार के इशारे में केंद्र सरकार के योजनाओं में आ रहे हैं पैसे का बंदर बाट कर रहे हैं और एक ओर गरीब जनता प्रधानमंत्री आवास तक के लिए तरस रही है छत्तीसगढ़ के खनिज संसाधनों का दुरुपयोग किया जा रहा है सरकार कोयले की दलाली में व्यस्त है। सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए प्रदेश की जनता तरस रही है ।

प्रदेश सरकार में बैठे लोग यह जान गये है कि जनता उनको बेदख़ल करने वाली है। इसलिए वो जनता के हित को भूल कर अपनी और अपने आकाओ की झोली भरने में व्यस्त है। प्रदेश में बेरोज़गारी का आलम यू है कि युवा अवसाद से ग्रसित हो कर नशे के आदी हो कर अपराध कर रहे है,पुतला दहन का कार्यक्रम युवा मोर्चा शहर मंडल के नेतृत्व में किया गया जिसमें प्रमुख रूप से ज़िला अध्यक्ष नितेश साहू ज़िला महामंत्री तेखंन सिन्हा ज़िला उपाध्यक्ष राहुल दीवान जिला मंत्री अमित पटेल,जिला मीडिया प्रभारी चन्द्रकांत साहू,सह मीडिया प्रभारी नीलेश सिन्हा, प्रचार प्रसार प्रमुख राहुल भट्ट हिमांशु सिंह,मंडल अध्यक्ष राजा यादव,राहुल कुमावत मंडल महामंत्री गोपू पटेल ईश्वर देवांगन,शुभम साहू,अनिकेत यादव,प्रेम साहू,,राहुल पाटिल, फलेंद्र यादव, कुंदन साहू, सन्नी सिंह, आशीष पांडेय, प्रेम जैन, राहुल सोनकर, धनंजय सिंह,अशोक कुमार श्रीवास्तव,चिन्मय सिंह,अनिल साहू,जीतू नगर,मोहित जैन,शुभम सिंह,नवीन साहू,रवि कोसरे,अखिलेश देशलहरे,निक्की घोटेकर,प्रमोद नामदेव,गोलू ठाकुर,भूपत यादव एवम् अभिनव शर्मा सहित अनेक युवा उपस्तिथ थे ।