सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग के भिलाई स्थित निवास पर ईडी का छापा, दुर्ग में डिप्टी डायरेक्टर के पद रही है पदस्थ

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग के भिलाई स्थित निवास पर ईडी का छापा, दुर्ग में डिप्टी डायरेक्टर के पद रही है पदस्थ


भिलाई नगर 18 अक्टूबर । कोरबा में पदस्थ प्रभारी सहायक आयुक्त श्रीमती माया वरियर के चौहान टाउन स्थित आवास में ईडी द्वारा छापा मारा गया। यदि कि जिले में लगातार तीसरी कार्रवाई है इसके पूर्व भी मुख्यमंत्री उप सचिव सौम्या चौरसिया एवं दुर्ग पुलिस में पदस्थ आरक्षक अमित दुबे के घर भी ईडी के द्वारा छापा मारा गया था। श्रीमती माया वरियर दुर्ग में भी आदिवासी विकास विभाग में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर पदस्थ रही हैं।
प्रवर्तन निदेशालय की टीम आज सुबह श्रीमती माया वरियर के भिलाई चौहान टाउन स्थित निवास में जांच के लिए पहुंची वर्तमान में श्रीमती वरियर कोरबा जिला में परियोजना प्रशासक एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना कोरबा एवं प्रभारी सहायक आयुक्त आदिवासी विकास के पद पर पदस्थ है।