भिलाई नगर, 13 जनवरी। आज सुबह 5 बजे ईडी की टीम आईएएस अंबलगन पी के सभी ठिकानों पर सीआरपीएफ की टीम के साथ पहुंची हुई है। भिलाई 32 बगला स्थित आईएएस अंबलगन पी के बंगले में टीम जांच चल रही है। पी अंबलगन अभी पर्यटन एवं संस्कृति सचिव हैं। इससे पहले वो खनिज सचिव रहे हैं। उनकी पत्नी अलरमेल मंगई सूबे की फायनेंस सिकरेट्री के साथ ही कमिश्नर और सिकरेट्री नगरीय प्रशासन जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

गौरतलब हो कि आज छत्तीसगढ़ में फिर कई जगहों पर ईडी की छापेमार कार्रवाई चल रही है। आईएएस पी. अन्बलगन एवं उनकी पत्नी के निवास पर ईडी का छापा सुबह से जारी है। सीआरपीएफ जवानों के साथ अधिकारियों की टीम उनके 32 बंगला निवास पर मौजूद हैं। पटेल ट्रांसपोर्टर्स विपुल पटेल के रायपुर और बिलासपुर के ठिकाने पर ईडी ने दबिश दी है। महासमुंद में अग्नि चंद्राकार के यहां भी छापेमारी की जानकारी लगी है। इसके साथ ही कारोबारी स्वंत्रत जैन समेत प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर छापे की खबर है। बताया जा रहा है कि ईडी की करीब 20 टीम कल रात रायपुर के विभिन्न होटलों में रुकी थी और वहां से अलसुबह चिन्हित लोगों के ठिकाने पर एक साथ कार्रवाई की जा रही है।


