सट्टा और मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार 4 आरोपी ईडी ने कोर्ट में अभी अभी किया पेश 🛑 भिलाई के कुछ लोगों से पूछताछ जारी 🛑 पदुम नगर, भिलाई-3 और नेहरू नगर में भी तफ्तीश जारी

<em>सट्टा और मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार 4 आरोपी ईडी ने कोर्ट में अभी अभी किया पेश 🛑 भिलाई के कुछ लोगों से पूछताछ जारी 🛑 पदुम नगर, भिलाई-3 और नेहरू नगर में भी तफ्तीश जारी</em>



सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 23 अगस्त। छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सट्टा कारोबार से जुड़े लोगों को गिरफ्तार कर आज ईडी ने कुछ आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है।
आपको बता दें कि ASI चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर, कारोबारी अनिल दामानी और सुनील दामानी को रायपुर के जिला कोर्ट में कुछ देर पहले पेश किया गया है वहीं भिलाई के सटोरिए ट्रांसपोर्टर सतनाम सिंह, मो. सद्दाम सहित सन्नी और सरबजीत के रिश्तेदार को भी ईडी ने गिरफ्त में लिया है मगर इनसे पूछताछ जारी है। ईडी ने भिलाई में दो दिन पहले छापेमारी की थी और ऑनलाइन सट्टा एप के जरिए अरबों के हवाला कारोबार और मनी लॉन्ड्रिंग की आशंकावश कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। ऑनलाइन सट्टा के मामले में ईडी ने रायपुर में पदस्थ डिस्ट्रिक्ट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के ASI चंद्रभूषण वर्मा समेत भिलाई के चार सटोरियों को मंगलवार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। इस मामले में कुछ वकील, पुलिस, ट्रांसपोर्टर, सीए और जमीन कारोबारियों से भी पूछताछ की जा रही है। ASI को ED ने बीजापुर से हिरासत में लिया था। स्वर्णभूमि निवासी वकील पीयूष भाटिया,अशोका रतन में रहने वाले सराफा कारोबारी अनिल दमानी और सुनील दमानी के निवास पर ED की रेड पड़ी थी। इसके आलावा पीयूष भाटिया के सीए अवंति विहार निवासी हर्षल सदवानी के घर छापेमारी की गई थी। आज भी रायपुर, दुर्ग, भिलाई में मुख्यमंत्री के ओएसडी, राजनीतिक सलाहकार सहित कुछ लोगों के यहां ईडी टीम जांच कर रही है।