सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 3 अक्टूबर। राजधानी दिल्ली में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। यूएसजीएस (यूनाइटेज स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे) के अनुसार भूकंप का केंद्र नेपाल के दीपायल में था। नेपाल का ये इलाका भारत की सीमा से सटा हुआ है नतीजतन दिल्ली के एनसीआर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

