प्रदेश में यहां हिली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके
भोपाल, 24 फरवरी। मध्य प्रदेश में आज इंदौर के नजदीक भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केन्द्र इंदौर के नजदीक निमाड़ क्षेत्र में बताया जा रहा है। ये झटके आज तड़के 4:53 पर महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फ़ॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.5 दर्ज की गई।

