शासकीय कन्या महाविद्यालय दुर्ग एवं बोरी के आकस्मिक निरीक्षण में कुलपति ने पाया आफलाईन कक्षाओं का सफल संचालन
दुर्ग 29 अक्टूबर । हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग की कुलपति, डाॅ. अरूणा पल्टा ने आज राज्यपाल, सुश्री अनुसुइया उइके के निर्देशानुसार महाविद्यालयों के निरीक्षण के चौथे चरण में दो महाविद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण दल में शामिल कुलसचिव, डाॅ. सी.एल. देवांगन ने बताया कि इनमें शासकीय वा.वा. पाटणकर कन्या पीजी महाविद्यालय, दुर्ग एवं शासकीय नवीन महाविद्यालय, बोरी शामिल है। कुलपति आज दोपहर लगभग 12ः00 बजे कन्या महाविद्यालय दुर्ग में आकस्मिक निरीक्षण हेतु पहुंची जहां टाइमटेबल के अनुसार आबंटित समस्त कक्षाओं का सफलता पूर्वक ऑफलाइन संचालन जारी था। महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. सुशील चन्द्र तिवारी ने कुलपति, डाॅ. पल्टा एवं कुलसचिव, डाॅ. सी.एल.देवांगन को पूरे महाविद्यालय का भ्रमण कराया। अपने निरीक्षण भ्रमण के दौरान कुलपति, डाॅ. पल्टा ने कक्षाओं में उपस्थित छात्राओं तथा प्राध्यापकों से भी चर्चा की। अपने बीच विश्वविद्यालय की कुलपति, डाॅ. पल्टा को देखकर छात्राएं प्रसन्नचित दिखीं। महाविद्यालय में चल रहे एक कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को कुलपति, डाॅ. पल्टा ने संबोधित भी किया। अपने निरीक्षण भ्रमण के दौरान कुलपति ने प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति पंजीयक, महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई, रेड क्रास, पिक्चर ग्रंथालय, आदि की भी भौतिक रूप से जानकारी प्राप्त की।
महाविद्यालय के स्वच्छ परिसर की करते हुए कुलपति, डाॅ. पल्टा ने स्वस्तिक प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों से स्वच्छ परिसर बनाये रखने में सहयोग का आव्हान किया। शासकीय महाविद्यालय, बोरी के भ्रमण के दौरान डाॅ. पल्टा को महाविद्यालय में आफलाईन कक्षाओं का संचालन पूर्ण रूप से देखने को नहीं मिला। प्राचार्य डाॅ. आनंद विश्वकर्मा ने शीघ्र ही पूर्ण रूप से आफलाईन कक्षाओं के संचालन किये जाने का आश्वासन दिया। कुलपति, डाॅ. पल्टा ने महाविद्यालय में प्राध्यापकों की समय पर उपस्थिति एवं सफाई व्यवस्था में सुधार के निर्देश प्राचार्य डॉ विश्वकर्मा को दिये।

