पेट्रोलिंग के दौरान वैशाली नगर ने 300 पौव्वा देशी मदिरा पकड़ा, आरोपी गिरफ्तार

पेट्रोलिंग के दौरान वैशाली नगर ने 300 पौव्वा देशी मदिरा पकड़ा, आरोपी गिरफ्तार


भिलाईनगर 21 दिसंबर। पेट्रोलिंग के दौरान अवैध रूप से शराब परिवहन करते 300 पौव्वा देशी प्लेन मदिरा और एक स्कूटी एवं एक नग मोबाईल बरामद किया है।


भिलाईनगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि 21 दिसंबर की रात टाउन पेट्रोलिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। एक संदिग्ध व्यक्ति अपनी स्कूटी से आ रहा था।

उसे रोककर चेक किया तो स्कूटी में पीले रंग की बोरी में 300 पौव्वा देशी प्लेन मदिरा रखा था। नाम पूछने पर हेमंत कुमार साहू (28 वर्ष निवासी अर्जुन नगर में किराये का मकान वैशाली नगर का निवासी होना बताया तथा शराब को बिक्री करने के लिए रखना बताया। आरोपी द्वारा अपनी स्कूटी में रखे 300 पौव्वा देशी मदिरा, बिक्री रकम 4000 रूपए, एक स्कूटी एवं एक नग ओप्पो कम्पनी का मोबाईल बरामद किया है।