दुर्ग : नशीली टेबलेट बेचते दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक व मोबाइल समेत सामग्री जब्त

दुर्ग : नशीली टेबलेट बेचते दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक व मोबाइल समेत सामग्री जब्त


दुर्ग, 04 अप्रैल 2026। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध नशीली टेबलेट के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मुखबिर सूचना पर रेड कार्रवाई

3 अप्रैल 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि रविशंकर स्टेडियम के पीछे चैनल गेट के पास दो युवक नशीली टेबलेट बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।

भारी मात्रा में नशीली टेबलेट बरामद

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से नाइट्राजेपाम (N-ZEP 10) की 97 टेबलेट और अल्फा 0.5 की 10 टेबलेट बरामद की गईं, जो प्रतिबंधित श्रेणी की नशीली दवाएं हैं।

आरोपियों की पहचान

▪️ गुलशन कौशल (29 वर्ष), निवासी कसारीडीह, दुर्ग
▪️ सुमित भोई (34 वर्ष), निवासी बांसपारा, दुर्ग

मोबाइल, बाइक और नगदी भी जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 मोबाइल फोन, ₹400 नगद और एक एवेंजर मोटरसाइकिल भी जब्त की है।
कुल जप्त सामग्री की कीमत लगभग ₹98,200 आंकी गई है।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

मामले में अपराध क्रमांक 197/2026 के तहत धारा 8, 22(ख), 27(क) NDPS एक्ट में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस टीम की सराहनीय कार्रवाई

इस कार्रवाई में पद्मनाभपुर थाना पुलिस की सक्रियता और तत्परता की सराहना की जा रही है।

पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें।