संदिग्ध आचरण के कारण एसीसीयू के आरक्षक को दुर्ग पुलिस अधीक्षक ने किया निलंबित, मामले की जांच करेंगे डीएसपी शर्मा

<em>संदिग्ध आचरण के कारण एसीसीयू के आरक्षक को दुर्ग पुलिस अधीक्षक ने किया निलंबित, मामले की जांच करेंगे डीएसपी शर्मा</em>


दुर्ग 13 फरवरी। दुर्ग पुलिस पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला द्वारा खुर्सीपार थाना के आरक्षक को एक प्रकरण में संदिग्ध आचरण के कारण निलंबित कर दिया है। निलंबन के पश्चात आरक्षक को रक्षित आरक्षित केंद्र से सम्बद्ध कर दिया गया है।

आपको बता दें, ये कार्रवाई दुर्ग पुलिस अधीक्षक ने खुर्सीपार थाने में पंजीबद्ध एनडीपीएस एक्ट मामले में संदिग्ध आचरण पाए जाने के चलते किया है। जारी आदेश के अनुसार, एसीसीयू में पदस्थ आरक्षक क्रमांक- 547 अरविंद मिश्रा को 13 फरवरी 2024 से निलंबित कर रक्षित केंद्र दुर्ग में सम्बन्ध किया जाता है। पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेंद्र शुक्ला के द्वारा इस आदेश में डीएसपी राजीव शर्मा को प्रकरण की प्राथमिक जांच करते हुए 7 दिवस के भीतर प्रतिवेदन तैयार कर प्रस्तुत करने कहा गया है।