सीजी न्यूज ऑनलाइन 20 सितंबर । छत्तीसगढ़ में बहुप्रतीक्षित निगम मंडलों में नियुक्तियां आखिरकार शुरू हो गई हैं। विधायक, लता उसेंडी को बस्तर विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया हैं। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर को पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। आरंग से विधायक गुरु खुशवंत साहेब की बतौर अनुसूचित जाति प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के तौर पर नियुक्ति किए गए हैं। वहीं पत्थलगांव की विधायक गोमती साय को सरगुजा विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बना गया है।

