अड्डेबाजी, सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन के खिलाफ दुर्ग पुलिस का विशेष अभियान

अड्डेबाजी, सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन के खिलाफ दुर्ग पुलिस का विशेष अभियान


🔴 कुल 82 प्रकरण दर्ज, पुलगांव में सबसे अधिक 19 प्रकरण

दुर्ग, 24 अगस्त 2026। सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन, अड्डेबाजी और शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने जिलेभर में विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल 82 प्रकरणों में वैधानिक कार्रवाई की गई।

पुलिस टीमों ने चौक-चौराहों, पार्कों, बाजार क्षेत्रों और अन्य संवेदनशील सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग एवं निगरानी की। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करते पाए गए तथा अड्डेबाजी कर शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले लोगों के खिलाफ प्रचलित आबकारी प्रावधानों के तहत मामले दर्ज किए गए।

पुलगांव में सबसे अधिक 19 प्रकरण

अभियान के दौरान थाना पुलगांव में सबसे अधिक 19 प्रकरण दर्ज किए गए। इसके अलावा थाना कुम्हारी में 11, पुरानी भिलाई और नंदिनी नगर में 8-8, सुपेला में 7, खुर्सीपार में 6, जामुल में 5, पदमनाभपुर और पाटन में 4-4 प्रकरणों में कार्रवाई की गई।

वहीं नेवई, भिलाई नगर, धमधा और मोहन नगर थाना क्षेत्रों में 2-2 प्रकरण दर्ज किए गए। छावनी थाना और चौकी नगपुरा क्षेत्र में 1-1 प्रकरण में कार्रवाई हुई।

थाना/चौकीप्रकरण
पुलगांव19
कुम्हारी11
पुरानी भिलाई08
नंदिनी नगर08
सुपेला07
खुर्सीपार06
जामुल05
पदमनाभपुर04
पाटन04
नेवई02
भिलाई नगर02
धमधा02
मोहन नगर02
छावनी01
चौकी नगपुरा01
कुल82

दुर्ग पुलिस ने बताया कि अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी और वैधानिक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस ने नागरिकों से सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन, अड्डेबाजी और असामाजिक गतिविधियों से दूर रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।