दुर्ग पुलिस का विशेष अभियान : होली पर उत्कृष्ट विवेचना व वारण्ट तामीली करने वाले 69 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

दुर्ग पुलिस का विशेष अभियान : होली पर उत्कृष्ट विवेचना व वारण्ट तामीली करने वाले 69 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित


दुर्ग, 01 मार्च 2026। होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला दुर्ग में चलाए गए विशेष अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले 69 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

यह सम्मान समारोह पुलिस नियंत्रण कक्ष, सेक्टर-06 भिलाई में आयोजित किया गया, जहां प्रशस्ति पत्र प्रदान कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया गया।

आपराधिक प्रकरणों की विवेचना में आई तेजी

विशेष अभियान के दौरान गुंडा, निगरानी बदमाश एवं स्थायी वारण्टियों की सतत जांच की गई। फरार आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई तथा लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर विवेचना में गति लाई गई।
अभियान के सकारात्मक परिणामस्वरूप न्यायालयीन प्रकरणों के निराकरण में तेजी आई है और संवेदनशील क्षेत्रों में सतत पेट्रोलिंग एवं निगरानी से शांति व्यवस्था कायम रखी गई।

69 अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

अभियान के दौरान उल्लेखनीय योगदान देने वाले

▪️01 निरीक्षक

▪️02 उप निरीक्षक

▪️09 सहायक उप निरीक्षक

▪️07 प्रधान आरक्षक

▪️41 आरक्षक

▪️09 महिला आरक्षक

कुल 69 अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि त्योहारों के अवसर पर शांति, सद्भाव एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।