*गांजा तस्करों के चंगुल से दुर्ग पुलिस ने छुड़ाया सुपेला के युवक को कालाहांडी उड़ीसा से सकुशल वापस लेकर भिलाई पहुंचे पुलिस टीम ,चार तस्कर गिरफ्तार, नक्सल प्रभावित क्षेत्र में जाकर की कार्यवाही*

*गांजा तस्करों के चंगुल से दुर्ग पुलिस ने छुड़ाया सुपेला के युवक को कालाहांडी उड़ीसा से सकुशल वापस लेकर भिलाई पहुंचे पुलिस टीम ,चार तस्कर गिरफ्तार, नक्सल प्रभावित क्षेत्र में जाकर की कार्यवाही*


गांजा तस्करों के चंगुल से दुर्ग पुलिस ने छुड़ाया सुपेला के युवक को कालाहांडी उड़ीसा से सकुशल वापस लेकर भिलाई पहुंचे पुलिस टीम ,चार तस्कर गिरफ्तार, नक्सल प्रभावित क्षेत्र में जाकर की कार्यवाही

भिलाई नगर 22 फरवरी । लापता युवक को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से कालाहाण्डी उड़िसा से दुर्ग पुलिस ने छुड़ाकर सकुशल भिलाई लेकर आ गई है। उड़ीसा गांजा कार्टेल का प्रमुख सरगना को गिरफ्तार किया गया है। अतराज्यीय तस्करों का नेटवर्क को दुर्ग पुलिस ने ध्वस्त किया है। नक्सलियों के मांद से बंधकों को छुड़ाया । 48 घण्टे के लगातार रेस्ययु ऑपरेशन से सफलता मिली । 4 दिन पहले लापता युवक का विडियो वायरल हुआ था । नारकोटिक्स टीम की बड़ी कार्यवाही। अन्तराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के दो तस्करों को कालाहाण्डी उडिसा से टीम ने  गिरफ्तार किया। गिरोह के  क्लब4 प्रमुख सदस्य गिरफ्तार नारकोटिक्स टीम द्वारा इग्स से जुड़े अपराधों के खिलाफ की जावेगी प्रभावी कार्यवाही।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बद्रीनारायण मीणा ने आज पत्र वार्ता में बताया कि 10 फरवरी को प्रार्थिया सविता गंधर्व ने अपने पुत्र सतीश गंधर्व के गुमशुदा होने की रिपोर्ट थाना सुपेला में दर्ज कराई थी । जिसके संबंध में थाना सुपेला द्वारा जॉच की जा रही थी। जांच के दौरान सतीश गंधर्व भिलाई के रहने वाले कुछ लोगों के साथ उड़िसा जाने की सूचना जॉच टीम को मिली थी इसी दौरान सतीश गंधर्व के परिजनों को वाटसएप के माध्यम से कुछ लोगों द्वारा विडियो भेजा गया जिसमें लापता युवक को प्राताड़ित कर पैसे की मांग की जा रही थी। सोशल मिडिया में अपहृत युवक का विडियो वायरल होते ही मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने युवक को सुरक्षित रेस्क्यु करने के लिये नवगठित नारकोटिक्स टीम को निर्देशित किया। मामले में लापता युवक पिछले कुछ दिनों से भिलाई क्षेत्र से कुछ दिनों पहले गांजा तस्करों के साथ उड़िसा के कालाहाण्डी क्षेत्र में गया था जिसके बाद से युवक अपने घर नहीं लौटा था युवक सतीश गंधर्व के परिजनों द्वारा थाना सुपेला में गुम इंसान दर्ज कराया था । मामले में 03 दिन पूर्व सोशल मिडिया के माध्यम से एक विडियो प्राप्त हुआ जिसमें लापता युवक को नग्न हालत में प्रताड़ित कर पैसों की मांग परिजनों से की जा रही थी। विडियो से स्पष्ट रूप से किसी घने जंगलों के मध्य लापता युवक को रख कर प्रताड़ित करना दिखाई दे रहा था। विडियो वायरल होते ही तकनीकी विश्लेषण कर नारकोटिक्स सेल क्रमशः निरीक्षक सुरेश ध्रुव, निरीक्षक गौरव तिवारी, सउनि पूर्ण बाहदुर समेत तत्काल 02 टीमें उडीसा रवाना की गई ।

नारकोटिक्स टीम द्वारा सूचना के आधार पर उड़िसा के जिला कालाहाण्डी के ताल नुआगॉव, मोहनगिरी, मनीखेरा के घने जंगलो में लगातार दबिश दी गई । नारकोटिक्स टीम को गांजा तस्कर अनिल सोनी उर्फ गुडूआ, सुनील, आदम, अनिल के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई कि अनिल सोनी उर्फ गुडूआ थाना सुपेला क्षेत्र का निगरानी बदमाश है जिसके विरूद्ध आधा दर्जन से अधिक अपराधिक मामले दर्ज है एवं थाना सुपेला का निगरानी बदमाश है। वर्तमान में उड़िसा कालाहाण्डी में रहकर गांजा तस्करी के लिये एक संगठित गिरोह बनाकर राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में गांजा सप्लाई कर रहा है। गांजा तस्करों के द्वारा सतीश गंधर्व को कालाहाण्डी के घने जंगलो में अपहरण कर निरूद्ध कर रखे है। टीम के द्वारा गांजा तस्करों के ठिकानों पर दबिश दी गई लेकिन वो वहाँ की भौगोलिक स्थिति एवं घने जंगलो का फायदा उठाकर ठिकाना बदल रहे थे । रात्रि करीबन 10 बजे टीम द्वारा मजबूत रणनिति के साथ घेराबंदी कर अपहृत युवक सतीश गंधर्व एवं शहनवाज को सुरक्षित रेस्क्यु किया गया एवं 02 आरापियों आदम, अनिल को गिरफ्तार किया गया जबकि गिरोह का सरगना अनिल उर्फ गुडूआ घने जंगलो व अंधेरे का फायदा उठाकर बच निकला। हिरासत में लेकर आरोपियों से पूछताछ करने पर मामले में संलिप्त लोकल एसोशिएट मोह, शहजाद उर्फ चिड़िया को गिरफ्तार किया गया है वहीं परवेज खान जो कि सुपेला का निगरानी बदमाश है फरार है जिसके गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहें है तथा उड़िसा कालाहाण्डी से दुर्ग पुलिस द्वारा मुख्य सरगना अनिल सोनी उर्फ गुडूआ को गिरफ्तार कर लाया जा रहा है।

मामले में आरोपियों से नारकोटिक्स सेल द्वारा पूछताछ की जा रही है जिससे ड्रग्स से जुड़े अवैध कारोबारियों अपराधियों की पुख्ता जानकारी टीम को प्राप्त हुई है जिनके खिलाफ लगातार कार्यवाही की जायेगी। मामले में इनकी भूमिका सराहनीय रही निरीक्षक सुरेश ध्रुव थाना प्रभारी सुपेला (नारकोटिक्स सेल), निरीक्षक गौरव तिवारी प्रभारी सायबर सेल (नारकोटिक्स सेल), सउनि पूर्ण बहादुर (नारकोटिक्स सेल), नारकोटिक्स सेल से आरक्षक अनूप शर्मा, पन्नेलाल, रिन्कु सोनी, सिविल टीम से संतोष गुप्ता, जुगनु सिंह, शहबाज खान, थाना सुपेला से आरक्षक विकास तिवारी, जुनैद सिद्धकी, उपेन्द्र सिंह, नियाज खान एवं उड़िसा पुलिस की भूमिका सराहनीय रही।

आरोपीगण :1. अनिल सोनी उर्फ गुडूआ पिता विजय सोनी, उम्र 38 वर्ष साकिन सोनी भवन मस्जिद के पास सुपेला, मोहम्मद शहजाद उर्फ चिडिया पिता मोहम्मद असलम खान , उम्र 26 साल, साकिन फरीदनगर मुरूम खदान जहाँगीर कबाड़ी के सामने, सुपेला, थाना सुपेला, आदम सोना पिता जय सोना उग्र 26 साल, साकिन ग्राम तोल नुआपारा, पंचायत माडीकेरा, थाना एम. रामपुर,जिला कालाहाण्डी, उड़ीसा, पी बान उर्फ अनिल पिता रपुगा हरिजन, उम्र 30 साल, साकिन बीरीपोडी, पंचायत डेडसुली थाना एम. रामपुर जिला कालाहाण्डी, उड़ीसा

फरार आरोपी :1. सुनील पिता रघुवा हरिजन उम्र 35 वर्ष साकिन बीरीपोड़ी थाना एम. रामपुर, जिला कालाहाण्डी उड़िसा ,आजाद शाह पिता सलीम शाह 30 वर्ष नेशनल पब्लिक स्कूल के पास, फरीद नगर सुपेला, परवेज खान पिता मोहम्मद हसन खान, 39 वर्ष साकिन फरीद नगर सुपेला