भिलाई नगर 26 जुलाई। थाना रानीतराई पुलिस की नशे के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। परंतु पुलिस को देखकर सभी आरोपी भागने में सफल रहे। फरार आरोपियों की पतातलाश की जा रही है। ग्राम घोरारी में रेड कार्यवाही कर 30 लीटर महुआ शराब एवं करीब 5 क्विंटल महुआ लाहन कीमती 31,000/- रुपए जप्त किया गया। अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार दुर्ग पुलिस की कार्यवाही जारी रहेगी।

जिला पुलिस प्रवक्ता श्रीमती पद्मश्री तंवर ने बताया कि 26 जुलाई को ग्राम घोरारी थाना रानीतराई में अवैध महुआ शराब बनाने के संबंध में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी। जिस पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम घोरारी में सघन चेकिंग एवं रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही दौरान ग्राम घोरारी के बंधिया तालाब में अवैध रूप से शराब निर्माण हेतु डुबाए गए 50 कट्टा महुआ लाहन करीब 5 क्विंटल को जप्त किया गया। पुलिस को देखकर तीन जरीकेन में भरा करीब 30 लीटर महुआ शराब को तालाब में फेंककर दो व्यक्ति भाग गए। उक्त 30 लीटर महुआ शराब को मौके से जप्त कर, भागने वाले आरोपियों के विरुद्ध 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत मौके पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। फरार आरोपियों की पता तलाश जारी है।

