तीन घंटे विशेष अभियान चलाकर 300 घरों में दुर्ग पुलिस ने दी दबिश

तीन घंटे विशेष अभियान चलाकर 300 घरों में दुर्ग पुलिस ने दी दबिश



🔴राजपत्रित अधिकारियों की निगरानी में संदिग्धों का लिया फिंगर प्रिंट


भिलाईनगर, 26 नवम्बर। दुर्ग पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 300 घरों में दबिश देकर छावनी एवं दुर्ग अनुविभाग क्षेत्र में संदिग्ध स्थान एवं व्यक्तियों का जांच किया। राजपत्रित अधिकारियों की निगरानी में संदिग्धों का फिंगर प्रिंट लिया गया।


पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि दुर्ग पुलिस ने आपरेशन विश्वास अभियान के तहत जिला में शान्ति व्यवस्था कायम रखने के लिए अभियान चलाया। अवैध मादक पदार्थों के विक्रय तथा परिवहन तथा चाकू तथा हथियार से आतंक फैलाने वाले एवं संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की गई।

दुर्ग पुलिस ने बुधवार को छावनी अनुविभाग क्षेत्र के देवार मोहल्ला/मछली मार्केट खुर्सीपार एवं दुर्ग अनुविभाग क्षेत्र के सिकोला भाठा क्षेत्र में अनुविभाग के नगर पुलिस अधीक्षक की निगरानी में विशेष पुलिस टीम गाठित कर प्रात: 4 बजे 7 बजे तक लगभग 300 घरों में दबिश दी। इस दौरान मिले संदिग्ध व्यक्तियों का फिंगर प्रिंट लिया गया है जिनका डाटाबेस तैयार किया जा रहा है।