भिलाई नगर 13 दिसंबर। चंद्र मौर्य अंडर ब्रिज के समीप आज सुबह महिला का शव मिला था। जिसके शिनाख्त के लिए दुर्ग पुलिस प्रशासन के द्वारा देर शाम को हुलिया जारी किया गया है। महिला के हत्या की संभावना व्यक्त की गई है।
जिला पुलिस प्रवक्ता श्रीमती पद्मश्री तंवर ने बताया कि लगभग 30 से 35 वर्ष की आयु की अज्ञात महिला का शव सुपेला अंडर ब्रिज के पास मिला है शव बोरे में बंद था। शव के पहचान के लिए जो हुलिया जारी किया गया है वह इस प्रकार है –

01 बाएं हाथ में महादेव त्रिसूल में लिखा है, 07 नग स्टार बने है।
02 – बाएं हाथ में ही महादेव के नीचे लखन सुरेश B M आरती का गोदना है l
03 बाएं हाथ तरजनी अंगुली के पीछे A का गोदना है l बायीं कलाई में काला धागा बंधा है
04″ – बाये कलाई में सफ़ेद आसमानी 03 नग चूड़ी दायी कलाई मैं 01 आसमानी सफ़ेद चूड़ी है l
05 दोनों पैर के अंगूठा में लोहे का रिंग है l
06 — दाये कान मैं टॉप्स है l फिरोजा कलर का पेटीकोट है l

उक्त अज्ञात महिला के पहचान के विषय में किसी भी प्रकार की जानकारी होने पर नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर 8878505555 या थाना प्रभारी सुपेला के मोबाइल नंबर 7988522909 पर सूचित करें।

