जिले को अपराध मुक्त बनाने के अभियान को पहले दिन ही मिली दुर्ग पुलिस को पहली सफलता, अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार

जिले को अपराध मुक्त बनाने के अभियान को पहले दिन ही मिली दुर्ग पुलिस को पहली सफलता, अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार


भिलाई नगर 22 नवंबर । पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रारम्भ किए जिले को अपराध मुक्त बनाने के अभियान का छावनी थाना से शुरुआत हो गई है। आरोपी जे. पवन उर्फ ब्रुसली पिता जे. बडेसाहब निवासी सुन्दर नगर कैम्प 01 भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग (छ.ग.) के कब्जे से एक धारदार चाकू जप्त कर छावनी पुलिस द्वारा गिरफ्तारी की गई है।
पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा अवैध हथियार , कटर, चाकू रखने वाले किं सूचना देने वाले को पुलिस के तरफ से 1000 रुपए का इनाम देने का अभियान कल 21 नवंबर से प्रारंभ किया गया था। रात को एक नागरिक द्वारा एक लड़के का चाकू के साथ फोटो इंस्टाग्राम अपलोड किया गया था। थाना प्रभारी छावनी उप निरीक्षक चेतन सिंह चन्द्राकर के नेतृत्व में छावनी पुलिस के द्वारा कल रात्रि उक्त व्यक्ति को पकड़ गया जो अपना नाम जे. पवन उर्फ ब्रुसली होना बताया एवं उसके द्वारा लहराने वाला चाकू भी बरामद कराया जो थाना छावनी में अपराध क्र. 550/24 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत जे. पवन उर्फ ब्रुसली के विरुद्ध कार्यवाही कर न्यायालय दुर्ग मे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है । जिसमे सउनि विनय रजक आरक्षक विकास सिंह, तालेन्द्र चन्द्राकर की सराहनीय भूमिका रही है ।