दुर्ग 18 फरवरी । फरार वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाया गया अभियान में विगत एक सप्ताह में लगभग 175 फरार वारण्टियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेंद्र शुक्ला ने कहा कि फरार वारण्टियों की धरपकड़ का अभियान आगे भी जारी रहेगा ।
पुलिस अधीक्षक, दुर्ग ने बताया कि जिले के थाना / चौकियों में लंबित गिरफ्तारी एवं बेमियादी वारण्टों को दृष्टिगत रखते हुये फरार वारण्टियों को पकड़ने के लिए 10 से 17 फरवरी तक अभियान चलाया गया । उक्त अभियान के दौरान लगभग 175 गिरफ्तारी / बेमियादी वारण्ट तामील कराया जाकर, वारण्टियों को जेल दाखिल कराया गया है। फरार वारण्टियों की धरपकड़ का अभियान लगातार जारी रहेगा ।

