एनकाउंटर में मारा गया अमित जोश का चौथा सहयोगी को 1000 किलोमीटर दूर से पकड़ कर लाई दुर्ग पुलिस, अन्य सहयोगियों की पहचान के किया जा रहे हैं प्रयास

एनकाउंटर में मारा गया अमित जोश का चौथा सहयोगी को 1000 किलोमीटर दूर से पकड़ कर लाई दुर्ग पुलिस, अन्य सहयोगियों की पहचान के किया जा रहे हैं प्रयास


भिलाई नगर 23 नवंबर । अमित जोश को फरारी में सहयोग करने वाला चौथा सहयोगी सिलवासा दादर नगर हवेली से दुर्ग पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया। दुर्ग पुलिस द्वारा अमित जोश के सहियोगियों को चिन्हांकित कर आगे भी कार्यवाही की जायेगी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर भिलाई सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि रमनजीत सिंह पिता अवतार सिंह, विश्रामपुर, जिला सुरजपुर ने 26 जून 2024 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह नानी के अंत्योष्टि कार्यक्रम में सम्मिलित होने सुरजपुर से वैशाली नगर आया था जो कार्यक्रम सम्पन्न होने पश्चात दोस्त आदित्य सिंह एवं सुनील यादब जो सुरजपुर जो भिलाई में पढ़ाई के लिए आये है। उन्हीं से मिलने जुनवानी आया था। जो भिलाई घुमने सभी साथ में बाइक से जुनवानी से सिविक सेन्टर आये थे जो वापस जुनवानी जाते समय रात्रि करीबन 01:20 बजे सेन्ट्रल एवेन्यु रोड से पुलिया के पास पीछे से मोटर सायकल सवार दो व्यक्ति एवं कार में 02 व्यक्ति बिना कारण के विवाद करते हुए अमित जोश एवं साथियों ने पिस्टल 2-3 फायर कर गोली मार दिये जिससे सुनील यादव के बांये हाथ एवं आदित्य सिंह के पेट के बाये तरफ गोली चोट लगा है कि रिपोर्ट पर चाना भिलाई नगर में अपराध क्रमांक 285/2024, थारा 307, 34 माददि, 25 – 27 अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। टीम गठित कर आरापियों एवं आरोपियों की मदद करने बालो की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु लगाया गया था।

गठीत टीम द्वारा अपराध में संलिप्त आरोपी एवं यशवंत को गिरफ्तार किया गया एवं मुख्य आरोपी अमित जोश घटना दिनांक से ही फरार हो गया था। अमित जोश को फरारी में सहयोग करने वाले व्यक्तियो के बारे में पता चलने पर आरोपी डी संतोष राव निवासी भाटापारा, शंकर भाट निवासी भाटापारा, जिला बलोदा बाजार एवं आरोपी रूपेश सिंह निवासी खुर्सीपार चिनहाकिंत कर आरोपी शंकर भाट को भाटपारा से एवं आरोपी रूपेश सिंह को औरंगाबाद बिहार से गिरफ्तार कर विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई। आरोपी अमित जोश व डी संतोष राव को दिनाँक घटना के बाद फरारी के दौरान उनका दोस्त अभिषेक पिता देवेश कुमार उम्र 31 साल निवासी एआरकी रिवरडेल सिलवासा दादर नगर हवेली पर आरोपी की गिरफ्तारी से एवं छिपाने में करीब एक हफ्ते तक सह देकर मदद किया। सहयोगी आरोपी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किय जिसके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही थाना भिलाई नगर से की जा रही है। आगे भी आरोपी अमित जोश को मदद करने की सूची तैयार कर कार्यवाही कि जायेगी।
उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक पारस ठाकुर थाना मोहन नगर, सउनि सुरेन्द्र राजपुत, प्र.आर. प्रकाश थाना भिलाई नगर एवं एसीसीयु से आर. सनत भारती, अयश्नी यदु की उल्लेखनीय भूमिका रही।

नाम आरोपी

01 अभिषेक कुमार पिता देवेश कुमार उम्र 31 साल निवासी एआरव्ही रिवरडेल सिलवासा दादर नगर हवेली।