इंदौर मध्य प्रदेश में दो माह तक दुर्ग पुलिस ने किया कैंप, रसमड़ा डकैती एवं NSPCL कालोनी की चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 600 ग्राम सोना सहित 50 लाख का का सामान जप्त

इंदौर मध्य प्रदेश में दो माह तक दुर्ग पुलिस ने किया कैंप, रसमड़ा डकैती एवं NSPCL कालोनी की चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 600 ग्राम सोना सहित 50 लाख का का सामान जप्त


भिलाई नगर 27 अक्टूबर। NSPCL कालोनी की चोरी एवं रसमड़ा में हुए डकैती का माल खपाने के आरोपी को दुर्ग पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। IG दुर्ग रेंज व पुलिस अधीक्षक दुर्ग के द्वारा गठित एसआईटी टीम के द्वारा 2 महीने तक इंदौर में कैंप कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा किराये का मकान तलाशने के बहाने आरोपी के ठिकाने को चिंन्हाकित किया गया। आरोपी राजेन्द्र कटार के कब्जे से सोने के सिल्ली 600 ग्राम, चांदी 340 ग्राम एवं सोने-चांदी गलाने, तौलने की मशीन जप्त की गई है। जुमला कीमती 50 लाख बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक दुर्गा जितेंद्र शुक्ला ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि दिलीप मिश्रा पिता स्व. नागेश्वर मिश्रा उम्र 52 साकिन गनियारी रोड दिलीप टिंबर रसमड़ा चौकी अंजोरा द्वारा 8 जून को रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक घटना समय 07,08/06/2024 के दरमियानी रात्रि घटना स्थल गनियारी रोड रसमड़ा प्रार्थी का मकान दिलीप टिंबर में अज्ञात पांच नकाबपोश आरोपियों द्वारा प्रार्थी एवं उसकी पत्नी को बंधक बनाकर आलमारी तोड़कर उसमें रखे करीबन 35 तोला सोने के जेवरात सोने व नगदी रकम लगभग 26,000 रूपये तथा तीन नग घड़ी जुमला कीमती करीबन 20,00,000 रूपये को लूटकर ले गए थे । पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग (भापुसे), पुलिस अधीक्षक दुर्ग घटना स्थल पर जाकर घटना स्थल का निरीक्षण कर आरोपियों की शीघ्र पतासाजी करने के निर्देश प्राप्त हुये थे। टीम के द्वारा पूर्व में घटना के तीन आरोपी जगदीश उर्फ काला भाया, भंगूडावर तथा नूरसिंह चौहान को धार म.प्र. से पकड कर माल बरामद कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कराया गया है। उक्त प्रकरण के फरार आरोपियों एवं डकैती की माल मशरूका को खरीदने वाले की पतासाजी हेतु एसीसीयू व अंजोरा की टीम को धार झाबुआ, अलीराजपुर म.प्र. में कैंप कराया गया था । जिनके द्वारा डकैती की मशरूका को खरीदने वाले कपिल जैन ग्राम बोरी थाना बोरी जिला अलीराजपुर एवं प्रकरण में शामिल अन्य आरोपी दीपक सेंगर, अनिल चौहान, अनिल बघेल, गणपत हावर के संबंध में पतासाजी किया जा रहा था। कि विश्वसनीय सूत्रों से टीम को खबर मिली की कपिल जैन के लिये चोरी डकैती से प्राप्त होने वाले सोने चांदी के जेवरातों को आरोपियों से प्राप्त कर कपिल जैन तक पहुंचाने का काम करने वाले आशीष पटलिया ग्राम व थाना बोरी जिला अलीराजपुर का रहने वाला है जो प्रकरण के आरोपी भूरसिंह चौहान के गिरफ्तारी बाद से अपने सकुनत से लगातार फरार है एंव वर्तमान में गुरूनानक कालोनी राजाबाग इंदौर में छुपकर रह रहा है कि सूचना पर टीम द्वारा उक्त स्थान की तस्दीकी हेतु स्वयं किरायेदार बन कर क्षेत्र मे उप पुलिस अधीक्षक काईम के नेतृत्व में चौकी प्रभारी अंजोरा राम नारायण सिंह ध्रुव एवं एससीसीयू की एक और टीम बना कर तत्काल इंदौर रवाना किया गया जो इंदौर पहुंच कर पूर्व से कैंप किये टीम से संपर्क कर एक सांथ गुरूनानक कालोनी राजाबाग इंदोर उपरोक्त चिन्हांकित स्थान पर रेड किया गया । जिसमे प्रकरण के आरोपी आशीष पटलिया रेड के पूर्व ही फरार हो गया था तथा आशीष पटलिया का सहयोगी राजेन्द्र कटार मौके पर मिला जिन से सघन पूछताछ किया गया जो अपने सांथ-सांथ आशीष पटलिया को कपिल जैन के एजेंट का कार्य करना स्वीकार किया एवं आशीष के पास पूर्व से ही छ.ग. पुलिस टीम के सदस्यों एवं पुलिस वाहन की तस्वीर पहुंच गई थी जिससे पकड़े जाने के डर से इंदौर के अपने ठिकाने से पहले से फरार हो जाना बताया एवं कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी राजेन्द्र कटार द्वारा बताया गया कि यह आशीष के सांथ चोरी लूट डकैती से प्राप्त सोने चांदी के गहनों को कपिल जैन के कहने पर ग्राम नरवाली, बोरी, बगोली, गुराड़िया व अन्य ग्रामों के रहने वाले भंगुडावर, जगदीश मोहनिया, भूरसिंह दीपक सेंगर, अनिल चौहान, अनिल बघेल, गणपतडावर व अन्य लोगों द्वारा चोरी लूट डकैती कर लाय सोने चांदी के जेवरों को उनके गांवों से लेकर आना व उन लोगों से उक्त सोने चांदी के बारे में पूछने पर दुर्ग-भिलाई से चोरी डकैती कर लाना बताये है। कपिल जैन द्वारा दिये गये सोने चांदी गलाने वाली मशीन से उक्त सोने-चांदी के जेवरातों को गला कर सोने चांदी की सिल्ली बनाकर कुछ सोने चांदी के सिल्ली को कपिल जैन को देना एवं कुछ को कुछ को कपिल जैन के कहने पर किराये के रूम में ही छुपाकर रखना बताये हैं। कपिल जैन द्वारा उपरोक्त सोने-चांदी को लाने ले जाने एवं गलाने के लिये पारिश्रमिक के रूप में प्रतिदिन के हिसाब से 500 रूपये देना बताये है। आरोपी राजेन्द्र कटार के कब्जे से किराये के मकान से टीम द्वारा 60 तोला सोना व 340 ग्राम चांदी की सिल्ली तथा एक सोने चांदी को गलाने की मशीन तथा दो तौल मशीन बरामद बाद आशीष पटलिया के छुपने वाले संभावित ठिकाने उनके बहन के निवास इडरिया थाना अमझेरा जिला धार म.प्र. में पुलिस टीम द्वारा रेड किया गया जो आरोपी वहां से भी फरार होग या जिसकी पता-तलास की जा रही है। प्रकरण में आरोपी राजेन्द्र कटार को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रहीहै।

उपरोक्त कार्यवाही में उपुअ हेम प्रकाश नायक के नेतृत्व में निरीक्षक तापेश्वर नेताम, उनि रामनारायण सिंह ध्रुव, सउनि गुप्तेश्वर, प्र.आर. प्रदीप सिंह, आर. विकांत यदु, आर. बृजमोहन सिंह, योगेश चंद्राकर, आर. भोवश पटेल, महिला आरक्षक आरती सिंह की अहम भूमिका रहीं।

*चौकी अंजोरा थाना पुलगाँव
अप.क्र* . 279/2024 धारा- 395. 411 भादवि

21 तोला सोना कीमती करीबन 15 लाख रूपये पूर्व में 04 तोला सोना बरामद किया गया ।
जुमला 25 तोला सोना कीमती करीबन 18 लाख रूपये।

थाना भिलाई नगर
अप.क्र 272/2024 धारा 457, 380 भादवि
घटना दिनांक 17/06/24 की रात्रि
प्रार्थी मैयुरेश मोनल का मकान एनएसपीसीएल कालोनी, ब्लाक नं. सी/5. क्वा 8

थाना नगर भिलाई
अप.क्र. 273/2024
धारा- 457, 380 भादवि
घटना दिनांक समय 16-17/06/24 की रात्रि
प्रार्थी सरफराज आलाम का मकान एनएसपीसीएल कालोनी, ब्लाक नं. सी/06
39 तोला सोना एवं 340 ग्राम चांदी कीमती करीबन 35 लाख रूपये।