🛑834 नाग टैबलेट 5 मोबाइल किया जप्त, परिजनों ने थाने में किया हंगामा, गलत कार्रवाई करने का पुलिस पर लगाया आरोप
दुर्ग, 19 दिसंबर। सिटी कोतवाली पुलिस दुर्ग के द्वारा 17-18 दिसंबर की दरमियानी रात्रि नशीली दवाई बेचने वाले 6 आरोपियों को नदी रोड से गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों के पास से 834 नाग नशीली टैबलेट, 06 नग सिरप एवं पांच मोबाइल फोन कल कीमती ₹46000 के करीब जप्त किया गया था। इसकी जानकारी लगने पर दूसरे दिन 18 दिसंबर की सुबह सिटी कोतवाली थाने पहुंचकर परिजनों के द्वारा हंगामा किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय कुमार अग्रवाल से इस मामले की शिकायत की गई। आरोप लगाया गया की नशीली दवाइयां बेचने वाले के खिलाफ कार्यवाही नहीं कर अन्य दूसरे युगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
ASI रामकृष्ण तिवारी थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में 17-18 दिसंबर की रात्रि गस्त पट्रोलिंग एवं अभियान कार्यवाही के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई
हुआ कि सुबह समय 03.30 बजे चण्डी मंदिर के पास जरिये मुखबिर से सूचना मिला कि नदी रोड दुर्ग जैन मंदिर के पास कुछ लोग प्रतिबंधित औषधी नशीली दवाई अवैध लाभ अर्जित करने लोगो को बेचने ग्राहक का इंतजार कर रहे है।
तत्काल गवाहों के साथ छापा मारा गया। आरोपीयान 1. मोहम्मद जावेद उर्फ अमित पिता मोहम्मद रफीक खोखर उम्र 39 साल 2. रूपेश मेश्राम पिता स्व० राजेश मेश्राम उम्म्र 30 साल 3. अमित श्रीवास्तव पिता सुरेन श्रीवास्त उम्र 39 साल, 4. गुलाव भौते पिता मनोहर भौते उम्र 41 साल, 5. मंगल सारथी पिता स्व० रामू सारथी उम्र 39 साल 6. महादेव साहू पिता झुमुक लाल सारथी उम्र 47 साल सभी साकिन हरना बांधा दुर्ग को पकड़ा गया।।
तलाशी के दौरान आरोपियों से जप्त माल (1) आरोपी जावेद उर्फ अमित से एक मोबाइल वन प्लस, कीमती 7000 रू औषयी practin 4mg 28 पत्ता कुल 280 नग कीमती 2486 रू बिक्री रकम 120 रू जुमला 9606 रू, 2. रूपेश मेश्राम से एक मोबाइल रियल मी कंपनी कीमती 5000रू प्रतिबंधित औषधी spasmo proxyvon plus capsul 10 पत्ता प्रत्ये पत्ता में 08 नग कुल 80 नग कीमती 888 रू बिक्री रकम 1260 रू कुल 7148 रू, 3. अमित श्रीवास्तव से प्रतिबंधित औषधी dexon 5mg 27 पत्ता प्रत्येक में 10 नग कुल 270 नग कीमती 216 रू बिक्री रकम 110 रू जुमला कीमती 326 रू 4. गुलब भौते से एक नग मोबाइल विवो कंपनी कीमती 6000 रू प्रतिबंधित औषधी spasmo proxyvon plus capsul 03 1 पत्ता प्रत्येक में 08 नग कुल 24 नग decdan 5mg 10 पत्त प्रत्येक में 10 नग कुल 100 नग कीमती 216 रू बिक्री रकम 430 रू जुमला कीमती 6646 रू 5. मंगल सारथी से एक सैमसंग कंपनी की मोबाइल कीमती 6000 रू प्रबिंधित औषधी spasmo proxyvon plus capsul 05 पत्येक मे 08 नग, एवं decdan 5mg 04 पत्ता प्रत्येक में 10 नग कुल 40 कीमती 425 रू बिकी रकम 7100 रू जुमला 13525 रू 6. महादेव साहू से एक रेडमी मोबाइल कीमती 6000 रू प्रतिवंचित औषधी rexcof Dx cough syrup 06 नग प्रत्येक में 100 एमएल कुल 600 एम एल कीमती 792 रू बिक्री रकम 2270 रू जुमला कीमती 9062 रू । आरोपियों से कुल पांच मोबाइल 834 नाग टैबलेट 6 नग सिरप 600 ML जप्त किया गया।
जिसकी कीमत 46313 बताई गई है। सिटी कोतवाली थाने में अपराध क्रमांक 0678/25 शासन की ओर से आरोपियों में मोहम्मद जावेद उर्फ अमित उम्र 39 साल , रूपेश मेश्राम उम्र 30 साल , अमित श्रीवास्तव 39 साल , गुलाब भौते उम्र 41 साल , मंगल सारथी उम्र 39 साल , महादेव साहू उम्र 47 साल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(b)-NAR, 27(a)-NAR के तहत कार्यवाही की गई।
परिजन पहुंचे थाने किया हंगामा
इस मामले को लेकर वार्डवासियों ने कोतवाली थाना में संदेहियों को बुधवार की रात में पकड़ने के बाद रात भर थाने में रखने एवं उन पर बेवजह कार्रवाई करने की बात को लेकर थाना पहुंच कर आक्रोश व्यक्त किया। वार्ड वासियों एवं परिजनों ने इन लोगो को जबरन आरोपी बनाए जाने का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन दिया है। गुरुवार की सुबह कोतवाली थाना में गहमा गहमी की स्थिति रही। नशीली दवाइयां को बेचने के आरोप में बुधवार की रात को घर से उठाकर सभी संदेहियों को थाने लाया गया ऐसा आप परिजनों ने लगाया । परिजनों को इस बारे में किसी भी तरह की जानकारी गुरुवार की सुबह तक नहीं दी गई थी। रात भर परेशान परिजनों एवं वार्ड वासियों ने गुरुवार की सुबह थाने में हंगामा कर दिया था। परिजनों ने कहा कि जो उस क्षेत्र में बेधड़क नशे का कारोबार करते हैं उन पर कार्रवाई नहीं की जा रही है।

