झूठी शादी, अपहरण एवं दुष्कर्म के आरोपी को बलौदाबाजार से पकड़ा दुर्ग पुलिस ने

झूठी शादी, अपहरण एवं दुष्कर्म के आरोपी को बलौदाबाजार से पकड़ा दुर्ग पुलिस ने


🛑पुरानी भिलाई थाने से फरार हुआ था आरोपी

भिलाईनगर, 13 जनवरी 2026। झूठी शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है। आरोपी नाम बदलकर लुक-छिपकर रह रहा था। आरोपी को गीतपुरी बलौदाबाजार से पकड़ाया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन राठौर ने बताया कि जामुल थाना क्षेत्र की रहने वाली प्रार्थिया 19 नवंबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसकी पुत्री पीड़िता की जान पहचान रायपुर के रहने वाले हेमंत अग्रवाल से था, प्रार्थिया की पुत्री को झूठा शादी कर अपने साथ पत्नी के रूप में रखा था। पीड़िता हेमंत अग्रवाल के साथ नहीं रहना चाहती है। जिसे आरोपी द्वारा जबरदस्ती घर से उठाकर अपने साथ ले गया है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक – 918/2025
धारा – 85, 115(2), 64(2),(एम), 138, 351(3), 89 बीएनएस अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
जामुल पुलिस द्वारा मामले को संज्ञान में लेकर आरोपी हेमंत अग्रवाल की पतासाजी में जुट गई। आरोपी को अपराध दर्ज होने की जानकारी प्राप्त होने पर अपने निवास स्थान से फरार हो गया और अन्यत्र लुक-छिप कर रहने लगा। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुआ की आरोपी गीतपुरी बलौदाबाजार में अपना नाम बदलकर रह रहा है सूचना प्राप्त होते ही जामुल पुलिस द्वारा मौके पर दबिश देकर घेराबंदी कर आरोपी हेमंत कुमार अग्रवाल को पकड़ा गया। आरोपी से पुछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में केन्द्रीय जेल भेजा गया।
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक रामेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक पुनितराम सूर्यवंशी, आरक्षक शौकत खान, ललित साहू का विशेष योगदान रहा।