भिलाई नगर 26 सितंबर । ऑन लाईन सट्टा कारोबार के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने शिकंजा कसा है। 6 दिनों में ही करीब 80 सटोरियों को गिरफ्तार किया गया है एक तरह से ऑनलाइन सट्टा कारोबार एवं महादेव एप के कई गुर्गों को दबोचा गया है । आरोपियों से नगदी रकम 757690 रूपये, मोबाईल फोन, केल्कुलेटर, लेपटॉप एवं सट्टा के कारोबार का लेखा-जोखा बरामद किया गया है। एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट व थाना भिलाई नगर, नेवई, सुपेला, वैशाली नगर, छावनी, जामुल, पुरानी भिलाई, खुर्सीपार, दुर्ग, मोहन नगर, पुलगांव, उतई ने संयुक्त कार्यवाही की है।
दुर्ग जिले में व्यापक पैमाने पर ऑन-लाईन सट्टा एवं सट्टा पट्टी एवं महादेव आई.डी. सट्टा चलने की सूचना मिलने पर एण्टी क्राईम व सायबर युनिट एवं थानों की संयुक्त टीम को ऑन-लाईन सट्टा एवं सट्टा पट्टी से जुड़े लोगों को चिन्हांकित करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों पर निगाह रखी जा रही थी। थाना क्षेत्रो में ऑन-लाईन सट्टा, महादेव आई.डी. व सट्टा के कारोबार से जुड़े व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है। 20 से 26 सितंबर तक जिले के विभिन्न थानों भिलाई नगर से 4, नेवई से 7, सुपेला से 2, वैशाली नगर से 4, छावनी से 7, जामुल से 8, पुरानी भिलाई से 8, खुर्सीपार से 6, दुर्ग से 24, मोहन नगर से 4, पुलगांव से 2, उतई से 2, ऑन लाईन सट्टा तथा महादेव आई.डी. ऑनलाईन सट्टा के कारोबार से जुड़े व्यक्तियों के विरूद्ध दुर्ग पुलिस के द्वारा कार्यवाही की गई है ।सट्टा कारोबार से जुडे़ 27 व्यक्तियों के विरूद्ध की गयी कार्यवाही में 23080 रू नगदी, मोबाईल फोन, सट्टा कारोबार का लेखाजोखा व केल्कुलेटर बरामद किए गए । एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट व थाना छावनी, जामुल, मोहन नगर, दुर्ग, नेवई, भिलाई नगर, पुरानी भिलाई व खुर्सीपार की संयुक्त कार्यवाही।
सूत्रों से ज्ञात हुआ कि कुछ लोग महादेव आई.डी. ऑनलाइन सट्टा के कारोबार से जुड़े है जो कि चेन्नई भागने की फिराक में है उन्हे भी घेराबंदी कर पकड़ा गया । थाना दुर्ग क्षेत्रांतर्गत वाहीद खान बांसपारा दुर्ग, संदीप यादव शिवपारा दुर्ग, रिंकू सेन हटरी बाजार दुर्ग, रोहित कुमार तितुरडीह दुर्ग, विवेक मदामें ओम नगर उरला, छावनी क्षेत्रांतर्गत संजय चौधरी जोन 01 खुर्सीपार, मुकेश शर्मा शंकर नगर छावनी, राजकुमार निषाद छावनी बस्ती, ललित महिलांग, शंकर नगर छावनी, संजय पटवा केम्प 02 छावनी, सुनील प्रसाद राजीव नगर छावनी, गोविंद विश्वकर्मा गौतम नगर खुर्सीपार, रिंकू गुप्ता राजीव नगर जामुल, अभिलाष चैधरी केम्प 02 भिलाई, विजय देशलहरे बजरंगपारा जामुल, केवल जोशी लेबर केम्प जामुल, अभिषेक कुमार प्रसाद जोन-02 खुर्सीपार, राहुल चैहान पावर हाऊस भिलाई, भिलाई नगर क्षेत्रातर्गत संजय गिरी माया नगर रूआबाधा भिलाई, दीपक कुमार आदर्श पारा टंकी मरोदा भिलाई, गौतम पाल स्टेशन मरोदा नेवई, शिमास सिद्धीकी बजरंग चैक टंकी मरोदा, सौरभ कोटारे आजाद चौक रूआबांधा बस्ती, राज बांधे प्रगति नगर रिसाली, वैशाली नगर थाना क्षेत्र से मो, इस्माईल वृन्दानगर कैम्प 1, दीपेश अहिरवार आजाद चौक रामनगर, गंगाराम जवाहर नगर वैशाली नगर कालेज के पीछे ऑनलाइन सट्टा का काम कर रहे है। जिन्हें टीम द्वारा पकड़ा गया। प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को गुमराह करते रहें निरंतर पूछताछ करने पर सट्टा एवं ऑनलाइन सट्टा का काम करना स्वीकार किया जिससे आरोपियों के कब्जे से कुल नगदी रकम 23080/- रूपये, सट्टा कारोबार का लेखा-जोखा, केल्कुलेटर जप्त किया गया। हिरासत में लिये गये व्यक्तियों पर वैधानिक कार्यवाही थाना छावनी, जामुल, मोहन नगर, दुर्ग, नेवई, भिलाई नगर, पुरानी भिलाई व खुर्सीपार से की जा रही है। ऑनलाइन सट्टा एवं सट्टा के कारोबार के विरूद्ध दुर्ग पुलिस की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

