दुर्ग पुलिस ने 4 गांजा एवं शराब कारोबारी को पकड़ा, मकान एवं बैंक खाते होंगे सीज

दुर्ग पुलिस ने 4 गांजा एवं शराब कारोबारी को पकड़ा, मकान एवं बैंक खाते होंगे सीज


दुर्ग 23 दिसंबर । अवैध रूप से गांजा एव शराब रख कर बिक्री करते चार आरोपी एवं दो अपचारी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को मुखबिर सूचना पर घेरबंदी कर पकड़ा गया।आरोपियों से कुल 16.782 किलोग्राम गांजा कीमती करीब 1,20,000 रूपये एवं बिक्री की नगदी रकम 68,200 रूपये जप्त किए गए है। आरोपियों से 150 पौवा देशी मदिरा कीमती करीब 15,120 एवं बिक्री की नगदी रकम 15,820 रूपये जप्त किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध नारकोटिक्स एवं आबकारी एक्ट के तहत् पृथक पृथक वैधानिक कार्यवाही की जा रहीं है। नशा मुक्ति अभियान के तहत नशा में लिप्त 22 लोगो के खिलाफ आबकारी एक्ट एवं प्रतिबंधात्क कार्यवाही पृथक से की गई । दुर्ग पुलिस के द्वारा अवैध मादक पदार्थो के कारोबारियों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

अभिषेक झा अति. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के निरीक्षक विजय यादव, उप निरीक्षक पारस सिंह ठाकुर इंचार्ज थाना प्रभारी मोहन नगर दुर्ग के नेतृत्व में अवैध शराब, मादक पदार्थ, नशीली दवाईयों की अवैध कारोबार तस्करी व बिक्री करने वालो के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। 23 दिसंबर को मुखबिर से सूचना पर घटना स्थल मेश्राम भवन नयापारा तितुरडीह में मामले के आरोपी सुमन बारले पति शैलेन्द्र पाण्डेय उम्र 22 साल साकिन तितुरडीह नयापारा 2. शैलेन्द्र पाण्डेय पिता राधेकृष्ण पाण्डेय उम्र 24 साल साकिन सिंधिया नगर दुर्ग व दो अपचारी बालक से 16.782 किलोग्राम गांजा कीमती 1,20,000 रूपये को मुखबीर के बताये हुए स्थान से बोरी के अंदर मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश मे खडे मिले जिसे रेड व वैधानिक कार्यवाही करते मौके से घेराबंदी कर पकडा गया तथा 1. आरोपी रामबाई बारले पति स्व छोटे लाल बारले 2. दीपाली बारले पिता संतोष बारले उम्र 19 साल साकिनान वार्ड नंबर 22 तितुरडीह दुर्ग के कब्जे से कुल 150 पौवा देशी शराब कुल 27 बल्क लीटर कीमती 15120 रूपये तथा बिक्री से प्राप्त नगदी रकम 15820 रूपये कुल जुमला कीमती करीबन 30940 रूपये को आरोपीगण से गवाहो के समक्ष जप्त किया गया दोनो ही प्रकरणो के आरोपीयो से पुछताछ किया गया जो आपस मे मिलकर अवैध रूप से गांजा एवं शराब की बिक्री करना स्वीकार किये। आरोपियों का उक्त कृत्य अपराध धारा 20 (ख) 27 (क) नारकोटिक्स एक्ट एवं 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार किया गया। अपराध में संलिप्त आरोपीयो का फारवर्ड लिंक, बैक लिंक पता किया जा रहा है। फायनेंशियल इन्वेस्टीगेशन की जा रही है आरोपीयो के बैंक अकाउंट खंगाला जा रहा है। सीज करने कार्यवाही की जा रही है, अवैध मादक पदार्थ से धन लाभ अर्जित कर आरोपीया द्वारा बनाये मकान की जानकारी लेकर सीज करने की कार्यवाही एवं मादक पदार्थ बिक्री कर प्राप्त रकम से जेवर, वाहन एक्टीवा, बुलेट खरीदने गए थे जिन्हें विधिवत जप्ती कार्यवाही की गई है।

22 शराबियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि आम जगहो पर शराब सेवन कर शराबियो के द्वारा हुडदंग किया जा रहा है जिस पर अलग अलग जगहो में जाकर आम जगह पर अवैध रूप से शराब सेवन करते एवं हुडदंग करते पाये गये कुल 22 लोगो पर थाना मोहन नगर मे आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट एवं प्रतिबंधात्क कार्यवाही किया गया है।