दुर्ग पुलिस ने 10 सटोरियों को किया गिरफ्तार, 8 दिनों से लगातार जारी कार्यवाही में महादेव एप ऑनलाइन सट्टा कारोबार में लिप्त धरे गए 100 आरोपी
दुर्ग 28 सितंबर । ऑन लाईन सट्टा एवं सट्टा पट्टी के विरूद्ध दुर्ग पुलिस द्वारा विगत 8 दिनों से लगातार की जा रही कार्यवाही में करीब 100 सटोरियों को गिरफ्तार किया गया है। आज सट्टा कारोबार से जुड़े 10 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई एवं आरोपियों के पास से 14580/- रू नगदी, मोबाईल फोन, सट्टा कारोबार का लेखाजोखा व केल्कुलेटर बरामद किया गया । एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट व थाना दुर्ग चौकी पद्मनाभपुर, मोहन नगर, जामुल, छावनी पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही की है।
पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि आज एण्टी क्राईम व सायबर युनिट एवं थानों की संयुक्त टीम को सट्टा पट्टी एवं ऑन-लाईन सट्टा से जुड़े लोगों को चिन्हांकित करते हुए थाना दुर्ग चौकी पद्मनाभपुर क्षेत्र से सुनील विश्वकर्मा एवं लालचंद देवदास, थाना मोहन नगर क्षेत्र से मुकेश चौहान, थाना जामुल क्षेत्र से लक्की सिंह, रवि निषाद एवं चम्पेश्वर बघेल, थाना छावनी क्षेत्र से नीरज प्रसाद, भानूप्रताप मनहरे, सागर जायसवाल एवं विशाल सोनकर को टीम द्वारा पकड़ा गया। प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को गुमराह करते रहें निरंतर पृछताछ करने पर सट्टा एवं ऑन लाईन सट्टा का काम करना स्वीकार किया जिससे आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 14580/- रूपये, सट्टा कारोबार का लेखा-जोखा, केल्कुलेटर जप्त किया गया। हिरासत में लिये गये व्यक्तियों पर वैधानिक कार्यवाही थाना दुर्ग चौकी पद्मनाभपुर, मोहन नगर, जामुल, छावनी से की जा रही है। विगत 08 दिनों के दरम्यान ऑन लाईन सट्टा एवं सट्टा के कारोबार से जुड़े तकरीबन 100 लोगों के विरूद्ध कार्यवाही अब तक की जा चुकी है भविष्य में भी दुर्ग पुलिस की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

