दुर्ग पुलिस की कार्रवाई: व्हाट्सएप के जरिए जुआ-सट्टा खेलने वाले 7 गिरफ्तार

दुर्ग पुलिस की कार्रवाई: व्हाट्सएप के जरिए जुआ-सट्टा खेलने वाले 7 गिरफ्तार


🛑आरोपियों से 23000 नगद 7 मोबाइल जप्त

दुर्ग, 21 जनवरी 2026। दुर्ग पुलिस ने मोबाइल व्हाट्सएप के माध्यम से जुआ-सट्टा खेलने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग प्रकरणों में कुल 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 07 मोबाइल फोन एवं 23 हजार रुपये नगद जुआ-सट्टा राशि बरामद की गई है। सभी आरोपियों को छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 20 जनवरी को मुखबिर से सूचना मिलने पर थाना भिलाई नगर पुलिस द्वारा सिविक सेंटर भिलाई स्थित मुन्ना जूस कार्नर के पास दबिश दी गई। मौके से नरेश देवांगन को एक मोबाइल फोन एवं 3000 रुपये नगद, तथा चिंटू कुमार के कब्जे से एक मोबाइल फोन एवं 5000 रुपये नगद जुआ-सट्टा राशि के साथ पकड़ा गया। कुल 8000 रुपये नगद एवं 02 मोबाइल फोन विधिवत जप्त कर आरोपियों को थाना भिलाई नगर के अपराध क्रमांक 41/2026 अंतर्गत धारा 6, 7 छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 में गिरफ्तार किया गया।
इसी क्रम में सेक्टर-06 सी मार्केट में जुआ-सट्टा खिलाए जाने की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर कृष्णा जी प्रसाद उर्फ गोलू, भीष्म कुमार देवांगन, दीपक कुमार, गिरधर रेड्डी एवं संजय सेनापति को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 05 मोबाइल फोन, 15000 रुपये नगद तथा सट्टा नंबरों की कापी जप्त की गई। इस संबंध में थाना भिलाई नगर के अपराध क्रमांक 42/2026 के तहत धारा 6, 7 छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 में कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. नरेश देवांगन (44 वर्ष), सेक्टर-06 भिलाई
  2. चिंटू कुमार (37 वर्ष), रिसाली, नेवई
  3. कृष्णा जी प्रसाद उर्फ गोलू (56 वर्ष), सेक्टर-04 भिलाई
  4. भीष्म कुमार देवांगन (48 वर्ष), सेक्टर-07 भिलाई
  5. दीपक कुमार, शंकर नगर, दुर्ग
  6. गिरधर रेड्डी, सेक्टर-10 भिलाई
  7. संजय सेनापति, शांति नगर, सुपेला

दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।